फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गूगल ने मासूम की मां को भी खोज निकाला

गूगल ने मासूम की मां को भी खोज निकाला

Wed, 26 Jun 2019 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला/गोरखपुर
अमर उजाला/गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 26 Jun 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
गूगल ने मासूम की मां को भी खोज निकाला
पादरीबाजार। पुलिस ने सूझबूझ से काम किया तो गूगल की मदद से एक बच्चा अपनी बिछड़ी मां से मिल गया। आठ साल का बच्चा मोहम्मद अरशान सोमवार की रात 11 बजे स्पोर्ट्स कॉलेज के पास गश्त कर रहे इंस्पेक्टर राकेश चंदेल को मिला। नाम के अलावा वह सिर्फ इतना बता पा रहा था कि उसका घर हैदर अस्पताल करीम नगर के पास है। शहर में ऐसी कोई जगह न होने पर पुलिस ने गूगल पर सर्च किया तो जगह फिरोजाबाद की निकली। इसके बाद वहां की पुलिस से संपर्क कर अरशान के पिता से संपर्क किया गया और बच्चे को उसकी गोरखपुर में रहने वाली मां के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन


अरशान जब पुलिस को मिला तो वह काफी घबराया हुआ था और अम्मी के पास जाने की बात कहकर रो रहा था। वह अपना पूरा पता नहीं बता पा रहा था। इंस्पेक्टर ने उसे खाने पीने की चीजें दीं तो बच्चा थोड़ा सामान्य हुआ और अधूरा पता बताया। गूगल की मदद से लोकेशन फिरोजाबाद की मिली। पुलिस ने वहां की पुलिस से संपर्क किया तो बच्चे के पिता मोहम्मद इमरान से बात हो गई। पिता ने बताया कि बच्चा अपनी अम्मी के साथ राजघाट के तुर्कमानपुर में रिश्तेदार बदरुल खान के घर रहता है। वह नूर उल इस्लाम मदरसा स्पोर्ट्स कॉलेज के पास पढ़ता है। इसके बाद इमरान ने अपनी पत्नी को फोन कर घटना की जानकारी दी और मंगलवार सुबह शाहपुर थाने पहुंचकर वह बच्चे को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed