{"_id":"5d0bca528ebc3e1ebd7ec576","slug":"156105376441-gorakhpur-news19","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसेफेलाइटिस से 16 मौतें, 130 मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसेफेलाइटिस से 16 मौतें, 130 मरीज मिले
Fri, 21 Jun 2019 07:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
encephalitis
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। मंडल के चार जिलों में जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) और एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) से 19 जून तक 16 मौतें हुई हैं। सबसे ज्यादा छह-छह मौतें गोरखपुर और कुशीनगर में हुई हैं। आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा मरीज कुशीनगर और महराजगंज में मिले हैं। देवरिया में मरीजों की संख्या कम है।
अपर निदेश स्वास्थ्य एवं चिकित्सा गोरखपुर मंडल के आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक गोरखपुर मंडल में मई से 19 जून के बीच जेई, एईएस के 130 मरीज मिले हैं। 20, 21 और 22 जून तक भर्ती मरीज के साथ मरने वालों की संख्या भी जल्द ही शासन को बताई जाएगी।
गोरखपुर मंडल के चार जिलों में जो मरीज मिले हैं, उनमें से 80 फीसदी का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के मुताबिक जन जागरूकता, साफ-सफाई और टीकाकरण से जेई, एईएस का प्रकोप कम हुआ है। एक जुलाई से दस्तक अभियान की शुरुआत हो रही है। इसके तहत बच्चों को जेई का टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण अभियान 25 जुलाई तक चलेगा। इसका भी सकारात्मक परिणाम सामने आएगा। टीकाकरण से जेई के मरीजों की संख्या कम हुई है।
विज्ञापन
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
अपर निदेश स्वास्थ्य एवं चिकित्सा गोरखपुर मंडल के आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक गोरखपुर मंडल में मई से 19 जून के बीच जेई, एईएस के 130 मरीज मिले हैं। 20, 21 और 22 जून तक भर्ती मरीज के साथ मरने वालों की संख्या भी जल्द ही शासन को बताई जाएगी।
विज्ञापन
गोरखपुर मंडल के चार जिलों में जो मरीज मिले हैं, उनमें से 80 फीसदी का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के मुताबिक जन जागरूकता, साफ-सफाई और टीकाकरण से जेई, एईएस का प्रकोप कम हुआ है। एक जुलाई से दस्तक अभियान की शुरुआत हो रही है। इसके तहत बच्चों को जेई का टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण अभियान 25 जुलाई तक चलेगा। इसका भी सकारात्मक परिणाम सामने आएगा। टीकाकरण से जेई के मरीजों की संख्या कम हुई है।
विज्ञापन
बारिश के 15 दिन बाद ज्यादा खतरा
बारिश के बाद जेई, एईएस की चपेट में आने वालों की संख्या तेजी से बढ़ती है। अभी सीजन नहीं है, फिर भी मंडल के चार जिलों में मरीज बढ़े हैं। बारिश के बाद संख्या में बढ़ोतरी की आशंका है। इससे निपटने के लिए ही स्वास्थ्य महकमा अलर्ट पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शनिवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जेई, एईएस के इलाज की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसी सिलसिले में गोरखपुर-बस्ती मंडल के अफसरों की बैठक बुलाई गई है।नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।