{"_id":"5d01490abdec220773767ff2","slug":"156036531217-gorakhpur-news121","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब थोक व्यापारियों पर नगर निगम ने डाली नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब थोक व्यापारियों पर नगर निगम ने डाली नजर
Thu, 13 Jun 2019 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- साहबगंज में छापा मारा, 50 क्विंटल पॉलिथीन जब्त, 50 हजार जुर्माना
- कई दुकानदार शटर गिराकर भागे गोरखपुर। कुछ दिन पहले तक नगर निगम प्रशासन केवल छोटे दुकानदारों और ठेले-खोमचों वालों पर कार्रवाई कर अपनी पीठ थपथपा रहा था, लेकिन जब अमर उजाला ने मंगलवार को निगम की इस कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया तो बुधवार को नगर निगम की टीम थोक व्यापारियों की दुकानों पर भी कार्रवाई की। थोक मंडी साहबगंज में छापा मारकर करीब 50 क्विंटल पॉलिथीन जब्त किया गया।
विज्ञापन
नगर निगम ने पॉलिथीन के खिलाफ अपना दायरा बढ़ाते हुए थोक व्यापारियों पर हाथ डालना शुरू किया। बुधवार को अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा, सिटी मजिस्ट्रेट अजीत कुमार सिंह, एडीएम सिटी राकेश श्रीवास्तव एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी साहबगंज स्थित मनोज ट्रेडर्स के गोदाम पहुंचे। यहां पचास से ज्यादा बोरे में पॉलिथीन व थर्माकोल से बने प्लेट और कप देख सभी हैरान रह गए।
विज्ञापन
व्यापारी पर प्रतिबंधित सामान रखने तथा गंदगी फैलाने पर 25-25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया। इस कार्रवाई से साहबगंज के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई शटर गिराकर मौके से फ रार हो गए। इसके बाद संयुक्त टीम ने घोष कंपनी चौराहे से आंबेडकर चौक तक ठेले और खोमचे वालों को हटाया। इस दौरान गंदगी फैलाने पर दर्जन भर ठेले को जब्त किया गया।
विज्ञापन
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।