फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   आंधी-बारिश से बिजली गुल, आवागमन बाधित

आंधी-बारिश से बिजली गुल, आवागमन बाधित

Thu, 13 Jun 2019 12:07 AM IST
sidddharthnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 13 Jun 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
आंधी-बारिश से बिजली गुल, आवागमन बाधित
बुध्ावार पूर्वाह्न 11 एकाएक मौसम बदला और आंधी शुरू हो गई । - फोटो : amar ujala
सिद्धार्थनगर। सुबह तेज धूप। पूर्वाह्न करीब 11 बजे आंधी और फिर बारिश। एक घंटे तक बदले मौसम के बाद फिर तेज धूप और उमस भरी गर्मी। इससे एक ओर लोगों को कुछ राहत मिली, दूसरी ओर पोल, तार और पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति और आवागमन बाधित हो गया। कई स्थ्ाानों पर जल जमवा की समस्या उत्पन्न हो गई। बिजली निगम के एक्सईएन पीएन प्रसाद ने बताया कि आंधी आने से जिले में कई स्थानों पर बिजली प्रभ्ाावित हुई। अधिकांश स्थानों पर शाम का आपूर्ति बहाल कर दी गई। वहीं करीब 200 गांवों में बिजली बाधित है। देर रात तक यहां आपूर्ति सुचारू करने का प्रयास किया रहा है। 
विज्ञापन


एक घंटे की बारिश प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़, नगर पालिका परिषद के पूरब पड़ाव वार्ड में जल भराव हो गया। विकास भवन, संयुक्त जिला चिकित्सालयों के भवनों से पानी टपकने लगा। पथरा बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक, आंधी के कई पेड़ उखड़ गए। घरों के टिन-छप्पर उड़ गए।  सुमहा-मनिकौरा मार्ग पर बिजली के तार पर गिरे पेड़ से कई पोल टूट गए, जिससे घंटों मार्ग जाम रहा। गांववालों की मदद से पेड़ कटवाकर व टूटे खंभे को हटवाया गया तब जाकर आवागमन चालू हुआ। कम्हरिया खुर्द निवासी महेश सिंह की मोटरसाइकिल पर तिगोड़वा चौराहे पर आम का पेड़ गिर गया, जिससे बाइक पूरी तरह से क्षति ग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


 बिस्कोहर प्रतिनिधि के मुताबिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने नव निर्मित शिवपुरी कॉलोनी का 100 मीटर के करीब बाउंड्री का दीवार ढह गई। ओझा डिहवा पश्चिम टोला निवासी अबू बकर राइनी के मकान का टीनशेड उड़ गया। कसेरा मोहल्ला व पश्चिम टोला में  एलटी लाइन का बिजली का तार टूट कर गिर गया। लोटन प्रतिनिधि के मुताबिक, धरनिहवा गांव में बिजली के तार टूटने से नेतवर, गदहमरवा, ठडवरिया सहित अन्य गांव में बिजली आपूर्ति बाधित है। लोटन से ठोठरी मार्ग पर पेड़ गिरने से रास्ता कई घंटों तक बाधित रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed