फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   आंधी-बारिश से सात मरे

आंधी-बारिश से सात मरे

Wed, 12 Jun 2019 08:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 08:52 PM IST
विज्ञापन
आंधी-बारिश से सात मरे
पेज वन-----
विज्ञापन



आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, आठ की मौत
- सिद्धार्थनगर में चार, देवरिया में दो, कुशीनगर व महराजगंज में एक-एक की जान गई

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बस्ती और गोरखपुर मंडल में बुधवार दोपहर आई आंधी और बारिश ने आठ लोगों की जान ले ली। सिद्धार्थनगर में चार, देवरिया में दो और कुशीनगर व महराजगंज में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। आंधी की वजह से कहीं पेड़ गिर गए तो कहीं टिन शेड उड़ गए। कई जगह बिजली के खंभे गिर पड़े, जिसकी वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन कई इलाकों में जलजमाव से भारी परेशानी हुई। रास्ते पर पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से यातायात भी प्रभावित हुआ।
सिद्धार्थनगर में आंधी की वजह से टिन शेड गिरने से मेडिकल कॉलेज में निर्माण कार्य में लगे बिहार के कटिहार के मजदूर रहीम (30) की मौत हो गई, जबकि शमीम और खुशबुल घायल हो गए। जिले के शोहरतगढ़ के चोहट्टा गांव निवासी बृजभान यादव (30) खेत की ओर गए थे। तभी आंधी और बारिश आ गई। वापस लौटते समय बिजली गिरने से वह बुरी तरह झुलस गए और थोड़ी ही देर में उनकी मौत हो गई। ढेबरुआ गांव निवाली विशाल (22) दवा लेकर साइकिल से घर लौट रहे थे। एनएच 730 पर ढेबरुआ चौराहे के बाद उनके ऊपर पेड़ गिर पड़ा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में विशाल के साथ गया आठ वर्षीय गोलू घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा डुमरियागंज के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के पेड़रा गांव निवासी बुधना (65) पत्नी साधू की जान भी आंधी की वजह से चली गई। वह धान के बेहन को छुट्टा पशुओं से बचाने के लिए बाग में बैठी थीं, तभी आंधी आई और उनके ऊपर पेड़ गिर पड़ा। बिस्कोहर में हनुमानगढ़ी मंदिर के पास टिन शेड गिरने से संतोष पांडेय घायल हो गए, जबकि चिल्हिया थाना क्षेत्र के संतोरी गांव में पेड़ गिरने से 12 वर्षीय मनीषा जख्मी हो गई।
विज्ञापन

देवरिया के भलुअनी कस्बे में सोलर प्लेट और बिजली का खंभा गिरने से चाय विक्रेता हरिलाल मद्धेशिया के पुत्र शुभम (22) की मौत हो गई। हादसे में शुभम का बड़ा भाई विशाल घायल हो गया। सिंगही गांव निवाली हरिलाल की सेंट्रल बैंक शाखा के समीप चाय की दुकान है। आंधी के दौरान शुभम और विशाल चाय की दुकान में बैठे थे। गौरीबाजार के पथरहट गांव की हरिजन बस्ती निवासी इसरावती (55) की बारिश के दौरान बिजली गिरने से मौत हो गई। वह कस्बे में आम खरीदने गई थीं। उधर, सदर कोतवाली के रघवापुर गांव में टिन शेड गिरने से 75 वर्षीय चंपिया देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुशीनगर में पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बलुचहां गांव निवासी जितेंद्र यादव का 13 वर्षीय पुत्र विवेक विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गौरी श्रीराम गांव के रामनगर टोला निवासी अपने मामा गोपी यादव के घर आया था। दोपहर करीब दो बजे बूंदाबांदी के दौरान दरवाजे पर खेल रहा था, तभी बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। घरवाले उसे दुदही सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महराजगंज के मिठौरा कोतवाली क्षेत्र के रामपुरमीर गांव निवासी झिनकू (55) नेपाल में अपने रिश्तेदार के घर गए थे। बुधवार को वापसी में झुलनीपुर गांव के पास बिजली गिरने से वह बुरी तरह झुलस गए। बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed