{"_id":"5cfe74b1bdec2207114c1731","slug":"15601798817-gorakhpur-news13","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय की संयुक्त प्रवेश परीक्षाएं आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय की संयुक्त प्रवेश परीक्षाएं आज से
Mon, 10 Jun 2019 09:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur University
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पहले दिन बीकॉम, बीए एलएलबी की परीक्षा होगी
- परीक्षा शुरू होने के बाद आधे घंटे तक ही प्रवेश की अनुमति गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक स्तर पर दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षाएं मंगलवार से शुरू होंगी। परीक्षा दो सत्र में सुबह 9 से 11.30 बजे और दोपहर दो बजे से 4.30 बजे तक होगी। पहले दिन सुबह के सत्र में बीकॉम तथा दूसरे सत्र में बीए एलएलबी (पांच वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम) की परीक्षा होगी। अभ्यर्थी प्रश्नों का उत्तर देते समय सिर्फ काले या नीले बाल पेन का प्रयोग कर सकते हैं। व्हाइटनर (सफेदा) का प्रयोग वर्जित है।
विज्ञापन
संयुक्त प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो. राजवंत राव ने बताया कि 11 जून को सुबह के सत्र में बीकॉम की परीक्षा के लिए 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां 5350 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। जबकि दोपहर में दूसरे सत्र में बीए एलएलबी (पांच वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम) के 973 अभ्यर्थी विश्वविद्यालय परिसर स्थित दो परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
समन्वयक ने बताया कि शांति और अनुशासन व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुख्य नियंता के नेतृत्व में कड़े इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले पहुंच जाएं। परीक्षा शुरू होने के बाद आधे घंटे तक प्रवेश परीक्षा के लिए अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
ये वस्तुएं साथ न लाएं :
सादा या मुद्रित कागज, लिफाफा, क्लिप बोर्ड, कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, डिजिटल डायरी, लैपटॉप, इलेक्ट्रानिक गैजेट।नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।