फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   15 स्वास्थ्य केंद्र होंगे अपग्रेड, मिलेंगी सुविधाएं

15 स्वास्थ्य केंद्र होंगे अपग्रेड, गांव में ही मिलेगा बेहतर उपचार

Mon, 10 Jun 2019 10:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 10 Jun 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
15 स्वास्थ्य केंद्र होंगे अपग्रेड, मिलेंगी सुविधाएं
health
    विज्ञापन
  • 15 स्वास्थ्य केंद्र होंगे अपग्रेड, मिलेंगी सुविधाएं
  •  हर ब्लॉक से किया गया स्वास्थ्य केंद्रों का चयन
  •  होगी ब्लड टेस्ट की भी सुविधा, बढ़ेगी डॉक्टरों की संख्या
गोरखपुर। ग्रामीण इलाकों में भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने को सरकार ने दूर दराज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड कर हाइवेलनेस सेंटर बनाने की योजना तैयार की है। इसके लिए हर जिले से दूर दराज वाले इलाकों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की सूची मांगी जा रही है। गोरखपुर के भी ऐसे 15 स्वास्थ्य केंद्रों का चयन कर सूची सरकार को भेज दी गई है।

प्रत्येक ब्लॉक से चुने गए इन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सभी प्रकार की जांच की सुविधा भी दी जाएगी। इसके लिए लैब की स्थापना की जाएगी जहां लैब टेकिभनशियन की नियुक्ति भी होगी। खून, यूरिन, सुगर, बलगम आदि की निशुल्क जांच इन लैब पर हो सकेगी। इन स्वास्थ्य केंद्रों पर एमबीबीएस डॉक्टरों की भी संख्या बढ़ाई जाएगी। मरीजों को भर्ती करने के भी इंतजाम होंगे।
विज्ञापन

इन स्वास्थ्य केंद्रों को किया जाएगा अपग्रेड

सीएमओ कार्यालय से जो सूची शासन को भेजी गई है उसमें गगहा ब्लॉक के रकहट और बड़गो, गोला के नेवारपार, चिलवां और पकड़ी, खोराबार के बेलवार, भटहट के जैनपुर, पिपराइच के उनौला तथा बांसगांव के उनवल सहित बड़हलगंज, चौरीचौरा, सहजनवां, पिपरौली आदि ब्लॉकों के ़15 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

105 अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्रों को भी किया जा रहा अपग्रेड

इन 15 स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही जिले के 105 अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्रों को भी अपग्रेड किया जा रहा है। सीएमओ कार्यालय से इसकी सूची भी भेजी जा चुकी है। जल्द ही इन्हें अपग्रेड कर दिया जाएगा। यहां महिला डॉक्टरों के साथ ही अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।

ग्रामीण क्षेत्रों के 15 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की सूची भेजी गई है। इन केंद्रों को अपग्रेड कर हाइवेलनेस सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। ताकि छोटी-मोटी बीमारियों के इलाज और जांच के लिए लोगों को भटकना न पड़े।

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                 डॉ. श्रीकांत तिवारी, सीएमओ
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed