{"_id":"5cfd5ac3bdec22074e014ba9","slug":"156010770720-gorakhpur-news33","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद रवि किशन का हुआ अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद रवि किशन का हुआ अभिनंदन
Mon, 10 Jun 2019 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। सदर सांसद रवि किशन रविवार को सहजनवां विधानसभा क्षेत्र के पिपरौली ब्लॉक के विभिन्न गांवों में चुनाव में सहयोग के लिए जनता का आभार जताने पहुंचे। वहां लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। सांसद ने कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह से समर्पित रहेंगे।
सांसद बरडाड़, सतुआभार, कटघर छताई, खानीपुर छपियां होते हुए उनवल पहुंचे। यहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सात लाख से अधिक लोगों ने उन पर भरोसा किया है उनके विश्वास को ठेस नहीं पहुंचने देंगे।
विज्ञापन
क्षेत्र भ्रमण के दौरान उनके साथ विधायक शीतल पांडे, दर्जा प्राप्त मंत्री अश्वनी त्रिपाठी, पूर्व विधायक बृजेश सिंह, जुगनू सिंह, छोटेलाल मौर्या, प्रमुख विकास सिंह, उमाशंकर निषाद आदि मौजूद थे। इससे पहले सांसद ने सुबह में मोहद्दीपुर स्थित कार्यालय पर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया।
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।

मृतक के परिजनों से मिलकर दी आर्थिक सहायता
क्षेत्र भ्रमण के दौरान रवि किशन दो परिवारों के बीच शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। देवड़ा गांव निवासी सुमेर प्रसाद के 24 वर्षीय बेटे किसान प्रसाद की आकस्मिक मौत हो गई है। उनके घर पहुंचे तो परिवार को 5000 रुपये की आर्थिक मदद भी की। भाजपा कार्यकर्ता जयंती प्रसाद के बेटे प्रमोद पांडे का मार्ग दुर्घटना में निधन हो गया था। शोक संवेदना व्यक्त करने उनके गांव डुमरैला पहुंचे।