{"_id":"5cfbcee0bdec22075e0783b6","slug":"156000636110-gorakhpur-news161","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन जगहों पर बनेगा अंडरपास, पांच जोड़ी ट्रेनें निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन जगहों पर बनेगा अंडरपास, पांच जोड़ी ट्रेनें निरस्त
Sat, 08 Jun 2019 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा-गोरखपुर, आनंदनगर-नौतनवा तथा गोरखपुर-आनंदनगर रेलखंड स्थित रेलवे क्रासिंग पर सीमित ऊंचाई का अंडरपास निर्माण कार्य होने के कारण पांच जोड़ी ट्रेनें विभिन्न तिथियों में निरस्त कर दी गई हैं। जबकि सात ट्रेनें गोंडा-बस्ती की जगह गोंडा-बढ़नी होकर गोरखपुर आएंगीं। इसके अलावा पांच ट्रेनें बीच रास्ते तक ही चलेंगीं। वहीं एलटीटी-गोरखपुर, आम्रपाली एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस सहित 10 ट्रेनों को नियंत्रित कर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
निरस्त ट्रेनें
- 9 एवं 16 जून को 75003/75004 गोरखपुर-बढ़नी डेमू।
- 9, 11, 13 एवं 16 जून को 75014/75015 नौतनवा-गोरखपुर-नौतनवा डेमू।
- 13 जून को 55141/55142 गोरखपुर-नौतनवा-गोरखपुर सवारी गाड़ी।
- 13 जून को 55077/55078 गोरखपुर-बढ़नी-गोरखपुर सवारी गाड़ी।
- 13 जून को 15019/15020 गोरखपुर-नौतनवा-गोरखपुर एक्सप्रेस।
गोंडा-बढ़नी होकर चलेंगीं ये ट्रेनें
- 7 जून को एर्नाकुलम से चली 12522 एर्नाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस।
- 8 जून को आनंद विहार टर्मिनस से चलने वाली 14010 मोतिहारी एक्सप्रेस।
- 8 जून को अमृतसर से चली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस।
- 14 जून को पोरबंदर से चलने वाली 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस।
- 15 जून को काठगोदाम से चलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस।
- 15 जून को कटिहार से चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस।
- 16 जून को बरौनी से चलने वाली 12491 मोरध्वज एक्सप्रेस।
बीच रास्ते यात्रा समाप्त करने वाली ट्रेनें
- 11 जून को 55141 गोरखपुर-नौतनवा सवारी गाड़ी आनंदनगर में टर्मिनेट होगी ।
- 11 जून को 55142 नौतनवा-गोरखपुर सवारी गाडी आनंदनगर से ओरिजिनेट होगी।
- 11 जून को 15019 गोरखपुर-नौतनवा एक्सप्रेस आनंदनगर में टर्मिनेट होगी ।
- 11 जून को 15020 नौतनवा-गोरखपुर एक्सप्रेस आनंदनगर से ओरिजिनेट होगी।
- 13 जून को 55075/55076 सीवान-गोरखपुर-सीवान सवारी गाड़ी कप्तानगंज से संचालित होगी ।