फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   संभल जाएं, बिना टिकट प्लेटफॉर्म पर जाना भारी पड़ेगा

संभल जाएं, बिना टिकट प्लेटफॉर्म पर जाना भारी पड़ेगा

Sat, 08 Jun 2019 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 08 Jun 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
संभल जाएं, बिना टिकट प्लेटफॉर्म पर जाना भारी पड़ेगा
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर अगर किसी को छोड़ने या रिसीव करने गए हैं तो प्लेटफॉर्म टिकट जरूर ले लें। प्लेटफॉर्म पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन धरपकड़ के लिए जल्द अभियान चलाने जा रहा है।। कई टीमें एक साथ निकलेंगी और जांच करेंगी। बिना टिकट पकड़े गए तो 250 रुपये जुर्माना भरना पड़ेगा।
विज्ञापन


इन दिनों ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ हो रही है। गोरखधाम, वैशाली, कुशीनगर एक्सप्रेस आदि ट्रेनों के छूटने के समय भीड़ को नियंत्रित करने में आरपीएफ को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इसमें बहुत से ऐसे होते हैं, जो किसी न किसी को छोड़ने आते हैं। जब तक ट्रेन गुजर न जाए वे प्लेटफॉर्म पर ही रहते हैं। इनमें कई के पास प्लेटफॉर्म टिकट नहीं होता। इसे देखते हुए अब सभी प्लेटफॅार्मों पर वाणिज्य विभाग की कई टीमें एक साथ जांच करेगी। स्टेशन डायरेक्टर राजन कुमार ने बताया कि जल्द ही अभियान शुरू होगा।
विज्ञापन

वाई-फाई की मुफ्त सुविधा शुरू होने के बाद बढ़ी है भीड़

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को वाई-फाई की निशुल्क सुविधा दी गई है। नेटवर्क की गति तेज होने के चलते कई लोग खाली समय में प्लेटफार्म या विश्रामालय में बैठ जाते हैं। इसमें युवाओं की संख्या ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

250 रुपये है जुर्माना

बिना प्लेटफार्म टिकट के पकड़े जाने पर 250 रुपये जुर्माने का प्रावधान है। जुर्माना टिकट कलक्टर वसूल करते हैं और इसकी रसीद देते हैं।
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed