फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बिजली कटौती से लगभग 30 हजार लोग हुए प्रभावित

बिजली कटौती से लगभग 30 हजार लोग हुए प्रभावित

Sat, 08 Jun 2019 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 08 Jun 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
बिजली कटौती से लगभग 30 हजार लोग हुए प्रभावित
Power cut leads 21 die in Hyderabad govt hospital as staff blame - फोटो : demo
    विज्ञापन
  •  बिजली कटौती ने छीना दिन का चैन
  • उमस भरी गर्मी में कटौती से पांच घंटे उबले हजारों लोग
गोरखपुर। उमस भरी गर्मी में करीब पांच घंटे की बिजली कटौती से शहर के करीब छह हजार परिवार परेशान रहे। दिन में 11 बजे गुल हुई बिजली शाम चार बजे बहाल हो सकी। इस दौरान लोग गर्मी में बेहाल रहे।

शहर में बिजली कटौती रुकने का नाम नहीं ले रही। लगातार हो रही कटौती से लोगों को बहुत परेशानी झेलनी पड़ रही है। शनिवार को खोराबार उपकेंद्र से रानीडीहा फीडर तक जाने वाली हाइटेंशन लाइन का जंपर कट गया। इसकी वजह से खोराबार उपकेंद्र को बंद करना पड़ा। इससे कूड़ाघाट, रानीडीहा, जूही कॉलोनी, सहारा इस्टेट समेत जुड़े अन्य इलाकों के तीस हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए।
विज्ञापन


रुस्तमपुर, रानीबाग, पादरी बाजार, मोहद्दीपुर उपकेंद्र से जुड़े कुछ इलाके भी दोपहर में प्रभावित रहे। शुक्रवार की देर रात अचानक शाहपुर उपकेंद्र के शिवपुर सहबाजगंज फीडर में तकनीकी खामी आ गई। इससे फीडर से जुड़े इलाकों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इलाके के शिवेंद्र सिंह ने बताया कि चार जून से ही पूरे इलाके में बिजली संकट है। लगातार हो रही कटौती से बहुत परेशान हैं। पूरी रात 10 -10 मिनट पर बिजली कटौती होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन का जंपर कटने की वजह से खोराबार उपकेंद्र से जुड़े सभी इलाकों में आपूर्ति प्रभावित रही। एसडीओ, जेई ने मिलकर तत्काल प्रभाव से इसे चालू करवाया। समय-समय पर लाइन की मरम्मत व जांच की जाती है।

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                अमितेश्वर गोस्वामी, एसडीओ, खोराबार
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed