{"_id":"5cfbc850bdec22070e2bdef4","slug":"15600046815-gorakhpur-news93","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानचित्र की स्वीकृति के लिए भागदौड़ नहीं करनी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानचित्र की स्वीकृति के लिए भागदौड़ नहीं करनी होगी
Sat, 08 Jun 2019 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
विराट का घर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। मानचित्र की स्वीकृति के लिए आवेदन करने का तरीका बताने के साथ ही गोरखपुर विकास प्राधिकरण(जीडीए) से जुड़े हर लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी लाने के उद्देश्य से प्राधिकरण एक विशेष कैंप का आयोजन करने जा रहा है। कैंप में सभी अनुभागों के जेई, एई के साथ ही एक्सईएन, मुख्य अभियंता समेत सभी अफसर मौजूद रहेंगे। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अमित सिंह बंसल की पहल पर छह दिन तक चलने वाले इस कैंप में तत्काल निस्तारित होने वाले मामलों को वहीं निपटाया जाएगा। खुद उपाध्यक्ष इस विशेष कैंप में आने वाले सभी मामलों, उनके निस्तारण के तरीके आदि की निगरानी करेंगे। अगले सप्ताह से अभियान शुरू करने की तैयारी है।
जेई-एई की लापरवाही से बहुत से लोगों के मानचित्र स्वीकृति आदि के मामले लटके रह जाते हैं। इसी तरह मानचित्र की अनदेखी कर हुए निर्माण को शमन शुल्क जमा कर वैध करने का प्रावधान है मगर इसमें भी लापरवाही की जाती है। ऐसे सभी मामलों का निस्तारण विशेष कैंप में किया जाएगा। इसके लिए बाकायदा टीम गठित हुई है। जहां जरूरत होगी मौके पर टीम जाएगी और निरीक्षण कर रिपोर्ट लगाएगी। इसी तरह दो दिन का कैंप सिर्फ संपत्तियों के निस्तारण से जुड़े मामलों को सुलझाने के लिए होगा। जरूरी प्रक्रि या पूरी होने के बाद भी जो मामले लंबित हैं, उन सभी को सुलझाया जाएगा।
उपाध्यक्ष के नेतृत्व में छह दिन तक चलने वाले विशेष कैंप को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। टीमें भी गठित कर दी गई हैं। अगले सप्ताह से कैंप की शुरुआत होगी। जल्द ही तिथि की घोषणा हो जाएगी।

संजय सिंह, मुख्य अभियंता, जीडीए