फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दुस्साहस-गोरखपुर में डीएम आवास के पास महिलाओं से छेड़खानी, अपहरण का प्रयास

दुस्साहस-गोरखपुर में डीएम आवास के पास महिलाओं से छेड़खानी, अपहरण का प्रयास

Sat, 08 Jun 2019 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 08 Jun 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
दुस्साहस-गोरखपुर में डीएम आवास के पास महिलाओं से छेड़खानी, अपहरण का प्रयास
डेमो - फोटो : डेंमो
गोरखपुर। डीएम आवास के पास शुक्रवार की शाम कार सवार मनचलों ने दो युवतियों के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर युवतियों को घसीटकर जबरन कार में बैठाने की कोशिश की। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी। लेकिन आधे घंटे तक पुलिस के नहीं आने पर लोगों ने बदमाशों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। आरोपियों की कार के शीशे भी तोड़ दिए। बाद में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


कैंट के सिविल लाइंस निवासी आरटीओ के लिपिक की पत्नी शुक्रवार की शाम करीब चार बजे अपने बच्चे और बहन के साथ यूनिवर्सिटी की तरफ से पैदल घर जा रही थीं। गोरखपुर क्लब के पास से एक कार उनका पीछा करने लगी। दोनों महिलाएं अभी डीएम आवास के पास पहुंची थीं कि कार में बैठे दो युवक छेड़खानी करने लगे। उन्हें जबरन कार में बैठाने की कोशिश भी की। इसी बीच एक युवती ने पति को फोन कर बुला लिया। इसके बाद भी युवक भागने के बजाय उन्हें धमकाते रहे। कुछ ही देर में आरटीओ ऑफिस में काम करने वाले महिला के पति और उनके साथी आरटीओ (इंफोर्समेंट) डीडी मिश्रा के साथ वहां पहुंच गए। लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। विवाद देखकर आसपास के दुकानदार और राहगीर भी रुक गए । मामला जानते ही लोग उग्र हो गए और मनबढ़ाें की पिटाई शुरू कर दी। आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी खुटभार निवासी विवेक यादव व गोरखनाथ के जतेपुर उत्तरी लोहिया नगर निवासी अमर प्रताप को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

प्रधान का बेटा है एक आरोपी

छेड़खानी का आरोपी खजनी निवासी विवेक यादव के पिता खूटभार के प्रधान हैं। वह आज कार से अपने दोस्त गोरखनाथ निवासी अरूण प्रताप के साथ जा रहा था। दोनों प्राइवेट काम करते हैं। पुलिस अपहरण की कोशिश से इंकार कर रही है। वहीं महिला के पति आरटीओ कर्मचारी का कहना है कि छेड़खानी हुई है, तहरीर दी गई है। मुकदमा भी दर्ज हो गया है। अब पुलिस आगे की कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाबाश - युवतियों ने डटकर किया सामना

गोरखपुर। जिलाधिकारी कार्यालय के पास कार सवारों के छेड़खानी और धमकी देने के बाद भी दोनों युवतियां डरी नहीं, न गिड़गिड़ाईं बल्कि सड़क पर ही रुक गई। इतना ही नहीं एक युवती ने फोन निकाल कर अपने पति को भी घटना की जानकारी दी। इसका ही असर रहा कि थोड़ी देर में ही घर वाले पहुंच गए और फिर राहगीर भी उनकी मदद में आ गए। जिससे एक बड़ी अनहोली टल गई। युवतियों की हिम्मत देखकर वहां इकट्ठा हुई भीड़ भी उनके समर्थन में आगे आई और दोनों बदमाशों को पीट दिया

 रंगबाजी इतनी कि भीड़ के सामने भी दे रहे थे धमकी

कार में बैठाने की कोशिश की सूचना के बाद आए घरवालों और राहगीरों के सामने भी दोनों आरोपी युवकों की बदमाशी में कोई कमी नहीं आई। भीड़ के सामने भी वह युवतियों और उसके घरवालों को धमकी दे रहे थे। बदमाशों की सीनाजोरी से ही भीड़ उग्र हो गई और उनकी पिटाई शुरू की। इस दौरान सड़क पर करीब आधे घंटे तक मजमा लगा रहा। सड़क पर अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed