फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   रामगढ़ताल - खुद लौट गए, बिटिया को ले जाना भूल गए

रामगढ़ताल - खुद लौट गए, बिटिया को ले जाना भूल गए

Sat, 08 Jun 2019 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 08 Jun 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
रामगढ़ताल - खुद लौट गए, बिटिया को ले जाना भूल गए
missing - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे रामगढ़ताल मेें नौका विहार का परिवार के साथ लुत्फ उठाने आए लोग वापस जाते समय सात साल की बेटी को ले जाना भूल गए। वह तो भला हो पुलिस का कि रोती बच्ची पर उसकी निगाह पड़ गई। बिटिया से फोन नंबर पूछकर पिता को कॉल किया और आने पर बेटी को सौंपा।
विज्ञापन


रामगढ़ताल चौकी इंचार्ज सूरज सिंह के मुताबिक शुक्रवार को एक परिवार घूमने आया था। परिवार ने वहां नौका विहार का आंनद लिया और रात होने पर परिवार गाड़ी में बैठकर चला गया। थोड़ी देर में ताल पर तैनात पुलिस कर्मी की नजर एक सात साल की रोती बच्ची पर पड़ी। बिटिया ने पूछने पर बताया कि मम्मी-पापा के संग आई थी, लेकिन वह लोग चले गए। सिपाही बच्ची को चौकी पर ले आया और पिता का नाम और फोन नम्बर पूछकर फोन किया। थोड़ी देर में अभिवावक आकर बेटी ले गए। इस मामले में कोई लिखापढ़ी नहीं की गई।
विज्ञापन


नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed