{"_id":"5cfaae7fbdec22072a554e4e","slug":"1559932537205-gorakhpur-news86","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों की पदोन्नति मामले में हो रहा भेदभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों की पदोन्नति मामले में हो रहा भेदभाव
Sat, 08 Jun 2019 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
रेलगाड़ी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। आल इंडिया एससी, एसटी रेलवे इंप्लाइज एसोसिएशन के लखनऊ मंडल का वार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक स्थित कैब-वे के पास हुआ। वक्ताओं ने कर्मचारियों की समस्याएं उठाई और रेल प्रशासन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास हुआ। मुख्य अतिथि मुख्य संरक्षा अधिकारी बीआर विप्लवी ने संगठन के गोरखपुर पश्चिम कार्यालय का उद्घाटन भी किया।
एसोसिएशन के जोनल महामंत्री चंद्रशेखर ने कर्मचारियों के उत्पीड़न का मुद्दा उठाया और कहा कि शिकायत के बाद अधिकारी सुनते नहीं हैं। एससी, एसटी कर्मचारियों की पदोन्नति के मामले में भेदभाव हो रहा है। कहा कि पार्सल बुक किए गए सामानों को प्लेटफॉर्म एक से नौ तक ढुलाई का रास्ता नहीं होने से कर्मचारियों को ज्यादा दिक्कतें होती है।
इसी तरह बुकिंग कार्यालय में बैठने और कैश रखने का इंतजाम नहीं है। मंडल मंत्री रामप्रकाश ने मंडल स्तर पर संगठन के कामों पर प्रकाश डाला और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। संचालन अध्यक्ष संपत राम मीना ने किया। इस दौरान नरमू के महामंत्री केएल गुप्ता, अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी, सीपीआरओ संजय यादव, बीएल जाटव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।