फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   हैदराबाद-कोलकाता के लिए ढाई घंटे देर से उड़ी इंडिगो

हैदराबाद-कोलकाता के लिए ढाई घंटे देर से उड़ी इंडिगो

Sat, 08 Jun 2019 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 08 Jun 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
हैदराबाद-कोलकाता के लिए ढाई घंटे देर से उड़ी इंडिगो
    विज्ञापन
  • शेड्यूल गड़बड़ होने से टर्मिनल पर कम पड़ी बैठने को जगह, परेशान रहे यात्री
  • डेढ़ महीने से बेपटरी हुई स्पाइस जेट की दिल्ली की उड़ान का समय सुधरा
गोरखपुर। हैदराबाद और कोलकाता के लिए इंडिगो की उड़ान शुक्रवार को ढाई घंटे देर से रवाना हुई। इससे टर्मिनल पर यात्रियों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ीं। वहीं दिल्ली के लिए डेढ़ महीने से लेट चल रही स्पाइस जेट की उड़ान का समय शुक्रवार से सुधर गया। उड़ान समय से गोरखपुर पहुंची भी और यहां से दिल्ली के लिए रवाना भी हुई।

गोरखपुर एयरपोर्ट से वर्तमान में दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता और बंगलूरू के लिए आठ उड़ानें रोज हो रहीं हैं। ऐसे में किसी भी फ्लाइट के देर हो जाने से 100 लोगों की क्षमता वाला टर्मिनल छोटा पड़ जा रहा है। तमाम यात्रियों को खड़े होकर अपनी फ्लाइट का इंतजार करना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने 200 से अधिक यात्रियों की क्षमता वाले नए टर्मिनल के निर्माण के लिए नागर विमानन मंत्रालय को प्रस्ताव भी भेजा है। हालांकि अभी इसे हरी झंडी नहीं मिली है। शुक्रवार को हैदराबाद और कोलकाता के यात्रियों को भी इसी तरह की समस्या से रूबरू होना पड़ा।
विज्ञापन


वहीं विश्वभर के कई देशों में बोइंग 737 मैक्स के इस्तेमाल पर रोक के बाद स्पाइस जेट एयरलाइंस ने भी अप्रैल के आखिरी सप्ताह से इन विमानों को अपने बेड़े से बाहर कर दिया। इसके बाद से ही विमानों की कमी के कारण दिल्ली से गोरखपुर आने वाली उड़ान प्रभावित थीं। अब कंपनी ने इसे समस्या को सुलझा लिया है। एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी ने भी इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed