{"_id":"5cfa86d0bdec22075b0c1842","slug":"15599223783-gorakhpur-news77","type":"story","status":"publish","title_hn":"बताएंगे शोधार्थी, गर्मी सताएगी या भिगोएंगे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बताएंगे शोधार्थी, गर्मी सताएगी या भिगोएंगे बादल
Sat, 08 Jun 2019 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय है जहां मिलेगी सुविधा
- वित्त समिति ने 25 लाख आवंटित किए गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग में सुपर कंप्यूटर लैब की स्थापना जल्द होगी। इसके लिए विवि प्रबंध बोर्ड की मंजूरी मिल गई है। अब वित्त समिति ने सुपर कंप्यूटर खरीदने के लिए 25 लाख का बजट भी आवंटित किया है। यह प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय है जहां यह सुविधा शुरू होगी।
विज्ञापन
लैब बनने से मौसम का पूर्वानुमान लगाना आसान हो जाएगा। साथ ही जहाजों बड़े, पुलों और गगनचुंबी इमारतों की डिजाइनिंग में नई तकनीक, दवाओं की खोज में यहां के विद्यार्थियों को आसानी होगी। सुपर कंप्यूटर साधारण कंप्यूटर के मुकाबले 10 हजार गुना क्रियाशील होता है।
विज्ञापन
कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष प्रो. पीके सिंह ने बताया कि सीडेक पुणे से सुपर कंप्यूटर खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कोशिश है कि आगामी सत्र से सुपर कंप्यूटर लैब संचालित होने लगे। उन्होंने बताया कि सुपर कंप्यूटर का इस्तेमाल हाई परफारमेंस कंप्यूटिंग और डीप लर्निंग के क्षेत्र में नए शोध हो सकेंगे। प्रो. सिंह ने बताया कि अत्यंत जटिल कलन विधि का प्रयोग मौसम का पूर्वानुमान के लिए जाता है। ऐसी गणना सुपर कंप्यूटर करने में दक्ष होता है।
विज्ञापन
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।