{"_id":"5cec3336bdec2207903d66cc","slug":"15589835271520-gorakhpur-news120","type":"story","status":"publish","title_hn":"42.8 डिग्री तापमान, 9 घंटे कटौती, 100 डिग्री गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
42.8 डिग्री तापमान, 9 घंटे कटौती, 100 डिग्री गुस्सा
Tue, 28 May 2019 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर के नंदा नगर, सैनिक विहार और सैनिक कुंज के लगभग 20 हजार लोगों को नौ घंटे तक बिजली कटौती झेलनी पड़ी। सोमवार को जब तापमान 42.8 डिग्री तक जा पहुंचा तो राहत के लिए लोगों के घरों में पानी तक नहीं था। सुबह नौ बजे ही बिजली गुल हो गई तो पानी की टंकी भी नहीं भर पाए। आपूर्ति शाम छह बजे शुरू हुई। इससे काफी पहले ही घरों के इंवर्टर ने भी जवाब दे दिया। गर्मी और कटौती का समय बढ़ने के साथ ही क्षेत्र के लोगों का गुस्सा भी चरम पर पहुंच गया। इससे पहले नौ मई को भी इस इलाके के लोगों को 24 घंटे बिना बिजली-पानी के बिताने पड़े थे।
सोमवार की सुबह करीब नौ बजे नंदा नगर, सैनिक विहार, सैनिक कुंड इलाके में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। स्थानीय लोगों ने करीब 11 बजे उपकेंद्र पर कटौती की सूचना दी। इसके बाद फाल्ट की खोज शुरू हुई। पता चला कि मोहद्दीपुर उपकेंद्र से जाने वाली हाईटेंशन अंडरग्राउंड लाइन खोदाई के दौरान कट गई। खोदाई किसने और क्यों कराई इसका पता नहीं चल सका। इसके बाद बिजली निगम ने नया तार डालना शुरू किया। काम पूरा होने में शाम के करीब छह बज गए। इसके बाद विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सकी। इस दौरान लोगों में काफी नाराजगी दिखी। गर्मी में लोगों का हाल बुरा हो गया। सबसे अधिक परेशानी इलाके के बच्चों और सेना के सेवानिवृत्त जवानों को हुई। इलाके में बड़ी संख्या में सेना के सेवानिवृत्त लोग रहते हैं।
हाईटेंशन अंडरग्राउंड लाइन का तार कटने से कटौती हुई। किसी ने खोदाई के दौरान तार को क्षतिग्रस्त कर दिया था। जहां से तार कटा था वहां से इलाके में नई लाइन बिछाकर आपूर्ति शुरू की गई।
विज्ञापन
- नीति मिश्रा, एसडीओ, मोहद्दीपुर