फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   रेलनीर की जगह गैलेक्सी व सिग्नेचर

रेलनीर की जगह गैलेक्सी व सिग्नेचर

Thu, 23 May 2019 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 23 May 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
रेलनीर की जगह गैलेक्सी व सिग्नेचर
गोरखपुर। रेल प्रशासन की सख्ती के बावजूद ट्रेनों में स्थानीय ब्रांड की पानी की बोतलों की बिक्री धड़ल्ले हो रही है। कार्रवाई के बाद ब्रांड बदल दिया जा रहा है। सप्ताह भर पहले वैशाली और बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में ट्रिना और गंगाजल ब्रांड की बोतलें पकड़ी गईं थीं। अब दो ट्रेनों के पेंट्रीकार में गैलेक्सी और सिग्नेचर ब्रांड की बोतलें मिलीं हैं।
विज्ञापन

ट्रेन या स्टेशन परिसर में रेलनीर की बिक्री की अनुमति है। इसकी कमी पर वेंडर एक्वाफीना और बिसलेरी की बोतलें बेंच सकते हैं। लेकिन ज्यादा मुनाफे के फेर में वेंडर स्थानीय ब्रांड का पानी बेच रहे हैं। बुधवार को डीसीआई डीके श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने गोरखपुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस में चेकिंग की। गोरखपुर से गोंडा तक हुई चेकिंग में ट्रेन के पेंट्रीकार में 13 गत्ता (156) गैलेक्सी ब्रांड की बोतलें मिलीं। इसके अलावा 20 मई को हमसफर एक्सप्रेस में सिग्नेचर ब्रांड की छह गत्ता (72 बोतलें) पकड़ी गईं थीं। टीम ने पानी की बोतलों को जब्त करके वेंडर और पेंट्रीकार के लाइसेंसधारक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

छह बेटिकट भी मिले

गोरखपुर। गोरखपुर से गोंडा स्टेशन तक गोरखपुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस हुई चेकिंग में छह यात्री बेटिकट मिले। इनसे टिकट और जुर्माने की राशि वसूल की गई।

नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed