{"_id":"5ce431bfbdec2207203ad3ce","slug":"155845886710maharajganj-gorakhpur-news170","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले पेज के लिए - शिक्षिका की हत्या-Maharajganj","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले पेज के लिए - शिक्षिका की हत्या-Maharajganj
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तार से हाथ-पैर बांधकर शिक्षिका
की घर में हत्या, शव भी जलाया
सिद्धार्थनगर में किराए के मकान में रहती थी जालौन निवासी शिक्षिका
अमर उजाला ब्यूरो
बर्डपुर (सिद्धार्थनगर)। मोहाना थाना क्षेत्र के मोहाना-गौहनिया मार्ग पर किराए में मकान में रह रही प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका के हाथ-पैर बांधकर और लोहे की चेन से गला कसकर हत्या कर दी गई। मंगलवार को हुई घटना में बदमाशों ने घर में ही शव को जलाने का भी प्रयास किया।
नौगढ़ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गौहनिया में जिला जालौन के ग्राम हुसैपुरा सुरई की निवासी अंजली (27) बतौर शिक्षिका डेढ़ साल से तैनात थीं। कुछ महीनों से वह रामकुबेर मद्धेशिया के मकान में किराए पर रहती थी। सोमवार को छुट्टियों के बाद वह गांव जाने की तैयारी में थी। 29 मई को अंजली की शादी होनी थी। मंगलवार शाम को लोगों ने घर से धुआं निकलते देखा तो कमरा खुलवाने की कोशिश की। न खुलने पर लोगों ने कुंडी खोली और अंदर घुसे तो देखा की शिक्षिका झुलसी हुई थी और उसकी मौत हो चुकी थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कमरे में सिलिंडर का पाइप निकला हुआ था। शिक्षिका के हाथ-पैर तार से बंधे थे। गले को भी लोहे की चेन से कसा गया था। सूचना पर थानाध्यक्ष मोहाना अंजनी राय मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सूचना पर कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही और बीएसए राम सिंह मौके पर पहुंचे। बीएसए ने बताया कि सोमवार को जिले के सभी विद्यालय बंद हो चुके हैं। ऐसे में वह घर क्यों नहीं गईं। इसकी भी जांच की जा रही है।