{"_id":"5cc4be6abdec22074407c925","slug":"151556397674-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुलसाने वाली गर्मी, आज 42 डिग्री जा सकता है पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुलसाने वाली गर्मी, आज 42 डिग्री जा सकता है पारा
Sun, 28 Apr 2019 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 02:41 AM IST
विज्ञापन
Temperature, hot day, summer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। सूरज का तल्ख तेवर घर से बाहर निकलने वालों को कुछ देर बाद ही छांव तलाशने को मजबूर कर रहा है। शनिवार को लगातार दूसरे दिन पारा 40 डिग्री के पार रहा। अगले चार-पांच दिनों राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार चार और पांच मई को बूंदाबांदी हो सकती है।
शनिवार को सूरज चढ़ने के साथ ही साथ गर्मी भी बढ़ती गई। करीब सवा तीन बजे तापमान 41 डिग्री जा पहुंचा। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को सूरज चढ़ने के साथ ही साथ गर्मी भी बढ़ती गई। करीब सवा तीन बजे तापमान 41 डिग्री जा पहुंचा। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
मतदान के दिन भी परेशान करेगी गर्मी
19 मई को गोरखपुर में मतदान के दिन भी लोगों को गर्मी से मुकाबला करना होगा। अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। आकाश साफ रहेगा, 15 से 20 किलोमीटर की रफ्तार से पछुवा हवा चलेगी। शुष्क हवा गर्मी से होने वाली परेशानी में इजाफा करेगी।
विज्ञापन