{"_id":"5c9d2580bdec2214173a2c0e","slug":"151553802624-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर का पहला सीएनजी स्टेशन तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर का पहला सीएनजी स्टेशन तैयार
Fri, 29 Mar 2019 01:20 AM IST
ajay Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: ajay Kumar
Updated Fri, 29 Mar 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
cng station
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर के बरगदवां स्थित चंद्रा ऑटो मोबाइल पर सीएनजी स्टेशन बनकर तैयार हो गया है। सीएनजी भी मंगा ली गई है। शनिवार को इसका परीक्षण होगा। सब कुछ सही रहा तो तत्काल सीएनजी की बिक्री शुरू कर दी जाएगी। उधर, नौसड़ में भी कमला मोटर्स पेट्रोल पंप पर बन रहे दूसरे सीएनजी स्टेशन का काम भी आखिरी चरण में है। जल्द ही इस पेट्रोल पंप स्टेशन से भी गाड़ियों में सीएनजी भराई जा सकेगी।
हालांकि शहर में अभी कुछ ही गाड़ियों में सीएनजी किट है। महानगर में सिटी गैस वितरण नेटवर्क का काम संभाल रही टोरेंट गैस ने आटो व कारों में सीएनजी किट लगवाने के लिए प्रमोशन स्कीम भी शुरू की है। कंपनी के कार्यकारी निदेशक नरेंद्र कुमार का कहना है कि सीएनजी किट लगाने पर कुल खर्चे में पांच हजार रुपया कंपनी वहन करेगी। यह स्कीम शुरूआती 200 कार व आटो पर लागू होगी। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर स्कीम का लाभ लिया जा सकेगा। कार व आटो में लगने वाली सीएनजी किट की कीमत कंपनियों पर निर्भर होगी। आमतौर पर कार में सीएनजी किट लगवाने में 30 से 40 हजार व आटो में 20 से 25 हजार का खर्च आता है। गोरखपुर में पाइप लाइन से गैस आपूर्ति होने तक सीएनजी को वाराणसी से टैंकर से मंगाया जाएगा।
परीक्षण कार्यक्रम के दौरान एचपीसीएल के आरएम संजय कुमार, चंद्रा पेट्रोल पंप की प्रोपराइटर अर्चना चंद्रा, दीपक कुमार और सागर सिंह आदि मौजूद रहेंगे।