{"_id":"5bf06aacbdec2269602c6161","slug":"151542482604-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमल संदेश बाइक रैली में गूंजा ‘एक बार फिर मोदी सरकार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमल संदेश बाइक रैली में गूंजा ‘एक बार फिर मोदी सरकार’
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली में ‘एक बार फिर मोदी सरकार’ की गूंज सुनाई दी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली में ‘एक बार फिर मोदी सरकार’ की गूंज सुनाई दी। हाथों में झंडे लेकर पांच विधानसभा क्षेत्रों के करीब दस हजार कार्यकर्ता एमपी इंटर कॉलेज मैदान पहुंचे। फिर शहरी क्षेत्र में आठ किलो मीटर की दूरी तय करके केंद्र, यूपी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। रैली का जगह-जगह स्वागत किया गया।
पांच विधानसभा क्षेत्रों के अलग-अलग बूथों से बाइक सवार कार्यकर्ता शनिवार की सुबह निकले और सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए दोपहर 12 बजे एमपी इंटर कॉलेज मैदान पहुंचे। वहां कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया। फिर भाजपा के प्रदेश महामंत्री और नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने कमल संदेश बाइक रैली को झंडी दिखा रवाना किया। साथ ही हेलमेट लगाकर बाइक पर सवार हो गए। सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए वह आगे बढ़े।
कैंपियरगंज से विधायक फतेहबहादुर सिंह, गोरखपुर ग्रामीण से विधायक विपिन सिंह, सहजनवां से विधायक शीतल पांडेय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव और भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय बड़े भी बाइक रैली का हिस्सा बने। बड़े नेताओं को अपने बीच पाकर कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया।
विज्ञापन
सब मिशन 2019 में जीत का संकल्प दोहराते हुए शहर के अलग-अलग हिस्सों में गए। रैली एमपी इंटर कॉलेज से कचहरी चौराहा, घोष कंपनी, रेती चौक, लाल डिग्गी चौराहा, मिर्जापुर, घासी कटरा, बक्शीपुर, आर्यनगर, गंगेज चौराहा, धर्मशाला बाजार, यातायात चौराहा, काली मंदिर, चेतना तिराहा तक गई, फिर एमपी इंटर कॉलेज मैदान पर आकर खत्म हुई। इस मौके पर भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष पवन यादव, नीरज शाही, रत्नेश पांडेय, अशोक मिश्र, मंतालाल यादव, रमेश सिंह, रंजना गुप्ता, वंदना गुप्ता, कुमकुम सिंह, देवेंद्र पाल सिंह, विश्वजितांशु सिंह आशू, रमेश गुप्ता और संतोष जायसवाल मौजूद रहे।