{"_id":"5bf06aa9bdec22722526e273","slug":"151542482601-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा लुढ़का, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के पास पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा लुढ़का, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के पास पहुंचा
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। सुबह से शाम तक चली पछुआ हवाओं ने शनिवार को न्यूनतम तापमान लुढ़का दिया। शुक्रवार को 17.6 के मुकाबले यह करीब चार डिग्री नीचे 13 डिग्री के पास पहुंच गया। अगले सप्ताह में इसके लुढ़ककर 10 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
शनिवार को वायुमंडल में 20 हजार फीट तक की ऊंचाई तक तेज हवाएं चलीं। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आ गई। अधिकतम पारा करीब दो डिग्री लुढ़ककर 27 डिग्री के आसपास पहुंच गया। वहीं वहीं न्यूनतम तापमान चार डिग्री लुढ़ककर 13.6 डिग्री पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि शनिवार को करीब 18 किलोमीटर की रफ्तार से पछुआ हवा चली।
ऊपरी वातावरण में तेज पछुवा चलने से वायु में आर्द्रता की मात्रा कम होकर 40 फीसद रह गई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह भी पछुआ चलने के अलावा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। ऐसे में अगले सप्ताह न्यूनतम पारा 10 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।