{"_id":"5b6ded9e4f1c1ba23e8b64f6","slug":"151533930910-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी ने छात्राओं को सिखाया आत्मरक्षा का गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी ने छात्राओं को सिखाया आत्मरक्षा का गुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Sat, 11 Aug 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
self defence
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। सरस्वती विद्या मंदिर महिला महाविद्यालय आर्य नगर के ऑडिटोरियम में शुक्रवार को ‘आपरेशन आत्मरक्षा’ का शुभारंभ एसपी क्राइम आलोक शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में एसएसपी शलभ माथुर ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर बताए। उन्होंने छात्राओं को सोशल मीडिया का प्रयोग फेक आईडी से बचते हुए करने तथा किसी भी गोपनीय जानकारी जैसे खाता संख्या, एटीएम पिन, वन टाइम पासवर्ड, यूजर आईडी, पासवर्ड आदि शेयर न करने की सलाह दी। इसके साथ ही छात्राओं को अचानक हमले से निपटने के तरीके, रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष के अंतर्गत दी जाने वाली अनुकंपा धनराशि और अन्य महत्वपूर्ण प्रचलित सामाजिक सेवा योजनाओं के बारे में जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम का संचालन एसपी क्राइम ने किया।
इस मौके पर प्रिंसिपल डॉ. रीना त्रिपाठी, प्रबंधक शिव जी सिंह, अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक एएचटीयू राम सुमेर त्रिपाठी, महिला सिपाही रेखा यादव, जया रंजन यादव, सिपाही अतुल कुमार सिंह, आशा ज्योति केंद्र की प्रीती शाही, साइबर सेल के शशि शंकर राय, डीसीआरबी की नमिता सिंह आदि ने आत्मरक्षा से संबधित जानकारी दी।
- अपना यूजर नेम पासवर्ड बदलते रहें। इसे भी किसी और से साझा न करें।
- अपने घूमने आने-जाने की सूचनाएं साझा न करें, इससे आपको ट्रैक किया जा सकता है।
- अपनी सभी आईडी की यूजर हिस्ट्री चेक करते रहें।
- अपने एटीएम से संबंधित जानकारी किसी को न दें।
- लेनदेन से संबंधित ओटीपी किसी अनजान को न बताएं।
- यात्रा के दौरान अपने सगे-संबंधियों के नंबर फास्ट डायलिंग में रखें।

ये जानकारियां दी गईं
- सोशल मीडिया पर बैंक से संबंधित सूचनाएं साझा न करें।- अपना यूजर नेम पासवर्ड बदलते रहें। इसे भी किसी और से साझा न करें।