फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पूर्वांचल बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन की हड़ताल स्थगित

पूर्वांचल बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन की हड़ताल स्थगित

Mon, 23 Jul 2018 10:08 PM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन की हड़ताल स्थगित
पूर्वांचल बैंक कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित
विज्ञापन

बैंक के अध्यक्ष ने छह अगस्त तक सर्कुलर जारी करने का दिया आश्वासन
तारामंडल स्थित पूर्वांचल बैंक के प्रधान कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पूर्वांचल बैंक इंप्लाइज यूनियन की हड़ताल स्थगित हो गई है। यूनियन ने पूर्वांचल बैंक के अध्यक्ष के सात अगस्त तक मांगों के संबंध में सर्कुलर जारी करने के आश्वासन पर हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया। साथ ही चेतावनी दी की अगर सात अगस्त तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो फिर से आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को पूर्वांचल बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले बैंक कर्मियों ने तारामंडल स्थित पूर्वांचल बैंक के प्रधान कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष जोगेंदर सिंह ने कहा कि प्रबंधन उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। लंबे अरसे से इसके लिए बैंककर्मी आंदोलनरत हैं। इसके बाद भी उनकी मांगें नहीं मांगी जा रही हैं। इस लिए संगठन को प्रदर्शन करना पड़ रहा है। दोपहर बाद कर्मचारियों ने बैंक के अध्यक्ष आरके सिन्हा का घेराव भी किया। जोगेंद्र सिंह ने बताया कि बैंक के अध्यक्ष ने सात जुलाई तक मांगों पर विचार कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। उसके बाद हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। प्रदर्शन के दौरान महामंत्री राहुल प्रताप सिंह, तरुण श्रीवास्तव, कार्यवाहक अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव, सुरेश कुमार, शरद तोमर, रविशंकर सिंह, हरिओम, अशोक कुमार यादव, अंकित खरे, भूपेंद्र सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

----
मुख्य मांगें
दैनिक मजदूरी से संबंधित सर्कुलर संख्या 42 को वापस लिया जाए।
दैनिक मजदूरों को न निकालते हुए लेबर एक्ट के अनुसार मजदूरी निर्धारित की जाए।
लंबित मैपिंग व्यवस्था को शीघ्र लागू किया जाए।
मित्रा कमेटी के अनुसार शाखाओं पर कर्मचारियों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
कंप्यूटर वेतन एवं चाबी भत्ता के साथ वेतन भत्ता प्रदान किया जाए।
कार्यालय परिचालक का दफ्तरी भत्ता उनके खाते में शीघ्र अंतरित किया जाए।
मेडिक्लेम पॉलिसी की जटिलता को दूर किया जाए, अन्यथा इसे वापस लिया जाए।
क्रास सेलिंग जैसे उत्पादों के लिए कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव न बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed