फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ‘दस्तक’ से खत्म करेंगे इंसेफेलाइटिस : मुख्यमंत्री

‘दस्तक’ से खत्म करेंगे इंसेफेलाइटिस : मुख्यमंत्री

Mon, 02 Apr 2018 08:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Mon, 02 Apr 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
‘दस्तक’ से खत्म करेंगे इंसेफेलाइटिस : मुख्यमंत्री
कार्यक्रम के दौरान सीएम ने स्कूली बच्चों को बैग बांटे। - फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को पिपराइच के कोआपरेटिव इंटर कॉलेज में इंसेफेलाइटिस से निजात दिलाने के लिए ‘दस्तक’ अभियान के साथ ही स्कूल चलो अभियान की भी शुरूआत की। सीएम ने कहा कि अब प्राथमिक विद्यालयों में पब्लिक स्कूलों जैसी पढ़ाई होगी। गरीब बच्चों को पढ़ने के लिए एनसीईआरटी की किताबें मिलेंगी। इसकी कार्ययोजना बना ली गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वृहद टीकाकरण अभियान की वजह से जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) से मृत्युदर 25 फीसदी से घटकर 11 फीसदी हो गई है। इसे शून्य पर लाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें यूनीसेफ भी सहयोग कर रहा है।
विज्ञापन


इंसेफेलाइटिस से मासूमों की मौत का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री भावुक हो गए। कहा कि उन्होंने इंसेफेलाइटिस की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ी है। अब इंसेफेलाइटिस के खात्मे का महाभियान छेड़ा है। इसे जन आंदोलन बनाने की जरूरत है। 16 अप्रैल तक बच्चों का टीकाकरण कराया जा सकता है। सबको साफ-सफाई की विशेष जानकारी दी जानी है। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मी, आशा बहुएं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सभी के घर पर दस्तक देंगी। इस बीमारी की चपेट में यूपी के 38 जिले हैं। पिछले साल 92 लाख बच्चों को टीका लगवाया गया था। इसका सकारात्मक नतीजा सामने आया है। मृत्यु दर कम हुई है।
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि पिछली बार गोरखपुर के 86 हजार बच्चों को टीका नहीं लग पाया था। इस बार इन बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर टीका लगवाया जाएगा। 30 हजार स्टॉफ को प्रशिक्षित किया गया है। जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी में भी इंसेफेलाइटिस के इलाज का इंतजाम है। वार्मर, वेंटीलेटर की सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। मुख्यमंत्री ने 45 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया है। इनकी मदद से दस्तक अभियान का प्रचार प्रसार किया जाएगा। कुछ स्वास्थ्य कर्मियों को स्वच्छता किट भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 विद्यार्थियों को स्कूल बैग, कॉपी-किताब
मुख्यमंत्री ने प्राथमिक विद्यालयों की पहली कक्षा में दाखिला लेने वाले 20 विद्यार्थियों को स्कूल बैग, कॉपी, किताब, ड्रेस, जूता और मोजा दिया। कहा कि पिछली बार जुलाई में स्कूल चलो अभियान की शुरूआत हुई थी। इस बार अभियान जल्दी शुरू हुआ है।


बसपा-सपा की राजनीति सिर्फ वोट बैंक की : स्वास्थ्य मंत्री
पिपराइच में दस्तक और स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री के मंच से स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने सपा-बसपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा का सियासी गठजोड़ वोट बैंक के लिए हुआ है। इंसेफेलाइटिस से सबसे ज्यादा प्रभावित दलित और मुस्लिमों के बच्चे हैं। इसके बावजूद पिछली सरकारों ने कोई काम नहीं किया। अब भाजपा सरकार ने इंसेफेलाइटिस के खात्मे का अभियान छेड़ा है। गोरखपुर मंडल के ही 617 गांवों में टीकाकरण का विशेष अभियान छेड़ा गया है। यूपी के 38 जिले इस बीमारी की चपेट में हैं। सब जगह टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस महाअभियान से आठ विभागों को जोड़ा गया है। मेडिकल कॉलेज में पीड़ितों के लिए 202 वेंटीलेटर लगाए गए हैं। इस अवसर पर विधायक महेंद्र पाल सिंह, डॉ. आरएमडी अग्रवाल, फतेह बहादुर सिंह, संतप्रसाद, विपिन सिंह, शीतल पांडे, संगीता यादव, कामेश्वर सिंह, जनार्दन तिवारी, राहुल श्रीवास्तव, राधेश्याम सिंह, पूर्व विधायक बेचनराम, उपेंद्र दत्त शुक्ला, धर्मेद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed