फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नव संवत्सर उत्सव में नृत्य, भजनों की रही धूम

नव संवत्सर उत्सव में नृत्य, भजनों की रही धूम

Tue, 20 Mar 2018 09:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 20 Mar 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
नव संवत्सर उत्सव में नृत्य, भजनों की रही धूम
कार्यक्रम में शामिल लोग भजन गाते हुए। - फोटो : Amar Ujala
बेतियाहाता स्थित सराफ रेजिडेंसी सोसाइटी में मंगलवार को नव संवत्सर उत्सव धूमधाम से मना। नृत्य, गीत, माता के भजनों के बीच यहां के निवासी घंटों भक्ति सागर में गोते लगाते रहे। कनिष्का दुर्गा रूप धर सामने आईं तो सभी भक्तिभाव से नतमस्तक हो गए। ऊषा मस्करा, राधा सराफ, संजय पांडेय ने भजन सुनाया। रोली खेतान, तन्वी अग्रवाल ने नौ दुर्गा का महत्व बताया। स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने भी भावपूर्ण प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


एक नई आशा संस्था और सराफ रेजिडेंसी वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से आयोजित किए गए कार्यक्रम का शुभारंभ आशीष छापड़िया, डॉ. एचएन श्रीवास्तव, पुष्पदंत जैन, प्रकाश मस्करा और राधा सराफ ने दीप प्रज्वलित कर किया। उपस्थित लोगों को हिंदू नववर्ष और नवरात्र की बधाई दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच सोसाइटी के बच्चों ने कई खेल भी खेले। आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ प्रशिक्षक विवेक यादव ने लोगों को ध्यान लगाने का सही तरीका बताया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंत में सामूहिक फलाहार का आयोजन हुआ। सचिव अरविंद अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान नीलम वासनीवाल, मेनका मिश्रा, आलोक गुप्ता, मनोज बंका, सीमा छापड़िया आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊषा मस्कार बनीं अध्यक्ष
नव संवत्सर उत्सव की समाप्ति के बाद एक नई आशा संस्था का चुनाव कराया गया। चुनाव अधिकारी राधा सराफ की मौजूदगी में ऊषा मस्करा को अध्यक्ष चुना गया। जूही मेहरोत्रा सचिव और राहुल खेतान कोषाध्यक्ष बनीं। कार्यकारिणी के गठन की जिम्मेदारी नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed