फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   योगी की अगुवाई में तरक्की कर रहा यूपी- राज्यपाल

योगी की अगुवाई में तरक्की कर रहा यूपी : नाईक

Sun, 21 Jan 2018 08:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 21 Jan 2018 08:38 PM IST
विज्ञापन
योगी की अगुवाई में तरक्की कर रहा यूपी- राज्यपाल
गुरु गोरखनाथ कॉलेज आफ नर्सिंग का दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ। - फोटो : Amar Ujala
गुरु गोरखनाथ कॉलेज आफ नर्सिंग के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल राम नाईक ने योगी सरकार की तारीफ की और कहा कि महंत की अगुवाई में यूपी विकास के रास्ते पर चल रहा है। राज्यपाल ने पिछली सरकार और इस सरकार के अंतर को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा साढ़े तीन साल पहले वह जब इस पद पर आए थे, तब और आज के यूपी में मौलिक अंतर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि देश ने प्रगति तो की है पर जितनी होनी चाहिए उतनी नहीं हुई। किसी भी विकसित राष्ट्र के लिए शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में तरक्की बहुत आवश्यक है। इस क्षेत्र में काफी काम होना है। मुख्यमंत्री योगी उसी काम को आगे बढ़ा रहे हैं। कॉलेज आफ नर्सिंग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दो साल पहले योगी बतौर सांसद राजभवन में उनसे मिले थे। तब कहा था कि उन्होंने नर्सिंग कॉलेज खोलने की तैयारी पूरी कर ली है पर विश्वविद्यालय से अनुमति नहीं मिल रही। मामला लटका है। बाद में अनुमति मिली और उसका शुभारंभ करने मैं खुद गोरखपुर आया। अब दीक्षांत समारोह में आया हूं।
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह को अद्भुत बताया
राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में 29 विश्वविद्यालय हैं। इसमें से चार नए हैं। 23 का दीक्षांत हो चुका है। वह सभी जगह गए लेकिन कॉलेज ऑफ नर्सिंग जैसा दीक्षांत समारोह कहीं नहीं देखा। यहां जिस प्रकार छात्राओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा की शपथ ली, वह अद्भुत था। हालांकि अंग्रेजी में शपथ ग्रहण होने पर राज्यपाल ने सवाल उठाया और कहा कि अगली बार हिंदी में शपथ दिलाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल की पहल पर यूपी दिवस
राज्यपाल ने यूपी दिवस मनाने के राज से भी परदा उठाया। कहा कि महाराष्ट्र में यूपी दिवस मनाया जाता था। इसकी चर्चा उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की। ऐसे में उन्होंने तत्काल सभी जिलों में यूपी दिवस मनाने का फैसला कर लिया। यह सकारात्मक पहल है। इसका फायदा जरूर मिलेगा। 1950 से पहले उत्तर प्रदेश को यूनाइटेड प्राविसेज कहा जाता था। 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश अस्तित्व में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed