फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   स्वास् थ्य महकमा शुरू करेगा इंद्रधनुष अभियान

स्वास् थ्य महकमा शुरू करेगा इंद्रधनुष अभियान

Wed, 04 Oct 2017 08:27 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
स्वास्
थ्य महकमा शुरू करेगा इंद्रधनुष अभियान
विज्ञापन

गोरखपुर।
जिले में टीकाकरण से वंचित रह गए दो वर्ष तक के बच्चों और गर्भवतियों के टीकाकरण के लिए अक्टूबर से जनवरी तक इंद्रधनुष कार्यक्रम चलाया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर ली गई है।

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईवी विश्वकर्मा ने बताया कि जिले में अभियान की शुरुआत आठ अक्टूबर से होगी। नवंबर, दिसंबर व जनवरी में इसकी शुरुआत सात तारीख से होगी। जिले में 55447 बच्चों और 15804 गर्भवतियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। डॉ. विश्वकर्मा ने बताया कि टीकाकरण के लिए 3909 सत्र आयोजित होंगे। 595 स्वास्थ्य कर्मी बुधवार व शनिवार को छोड़कर शेष दिन टीका लगाएंगे। एएनएम व आशा को प्रशिक्षित किया जा चुका है। मिशन इंद्रधनुष के अंतर्गत टीकाकरण के प्रतिशत को 90 प्रतिशत तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि मिशन इंद्रधनुष की मॉनीटरिंग केंद्र सरकार की ओर से कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed