फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   व्हाट्सएप पोस्ट पर विवाद, भाजपाइयों ने दी तहरीर

व्हाट्सएप पोस्ट पर विवाद, भाजपाइयों ने दी तहरीर

Mon, 02 Oct 2017 08:43 PM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
व्हाट्सएप पोस्ट पर विवाद, भाजपाइयों ने दी तहरीर

विज्ञापन
गोरखपुर। कौड़ीराम के शिक्षक द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप पर डाले गए विवादास्पद तस्वीर को लेकर भाजपा पार्षद राजेश जायसवाल ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस पोस्ट में शिक्षक ने बसपा सुप्रीमो मायावती का महिमा मंडन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और संघ प्रमुख मोहन भागवत को पोस्टर में गलत ढंग से चित्रित किया था।

सोमवार को आर्यनगर में इकट्ठा होने के बाद भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता कोतवाली थाना पहुंचे और तहरीर दी। इसमें राजेश जायसवाल ने कहा कि ऐसे चित्रों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। यह जनभावनाओं को भड़काने वाला है। ऐसा करने के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही तत्काल गिरफ्तार किया जाए ताकि, भविष्य में ऐसी चीजें न दोहराई जा सकें। इस दौरान नीरज शाही, अजय सिंह, विशु जायसवाल, राजीव वर्मा, चंदन गुप्ता, संतोष गुप्ता, सुशांत, आदित्य सिंह, अशोक गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed