फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   उपमुख्यमंत्री की कसौटी पर कुलपति फेल

उपमुख्यमंत्री की कसौटी पर कुलपति फेल

Sat, 09 Sep 2017 01:16 AM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री की कसौटी पर कुलपति फेल

विज्ञापन
गोरखपुर। संवाद भवन में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा की हर कसौटी पर यूनिवर्सिटी प्रशासन फेल नजर आया। मंच पर संबोधन के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कुलपति प्रो. वीके सिंह से सरकार की ओर से निर्धारित जिन योजनाओं की प्रगति पूछी, उसका उन्हें जवाब संतोषजनक नहीं मिला। केवल बीकॉम के कोर्स में जीएसटी लागू करने की उपलब्धि पर ही कुलपति का जवाब हां में मिला।
कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में हुई बैठक के दौरान सभी विश्वविद्यालयों को 15 अगस्त तक खाली शिक्षकों के पद भरने का विज्ञापन जारी करने, छात्रसंघ चुनाव 30 अगस्त तक पूरा कर लेने, ई-लाइब्ररी, ई-पोर्टल के साथ शोध गंगा प्लान के तहत सभी विश्वविद्यालयों को उनके शोध वेबसाइट पर अपलोड करने और जीएसटी को नए कोर्स में शामिल करने समेत अन्य महत्वपूर्णनिर्देश दिए गए थे। उन्हें उम्मीद थी यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इन योजनाओं को अमली जामा पहनाया होगा, मगर हर कसौटी पर यूनिवर्सिटी प्रशासन पूरी तरह से फेल नजर आया।
विज्ञापन



सरकार की अनुमति के बाद ही छात्रसंघ चुनाव : डिप्टी सीएम
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने छात्रसंघ चुनाव लिंगदोह समिति की सिफारिशों के मुताबिक कराने की वकालत की। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि यूनिवर्सिटी अध्यादेश के हिसाब से चुनाव नहीं कराए जाएंगे। सब कुछ समिति की सिफारिशों के हिसाब से होगा। इसके लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे। इसके बाद चुनाव कराने या न कराने पर फैसला लिया जाएगा। तत्काल चुनाव कराना फिलहाल संभव नहीं है। अब सारा ध्यान यूनिवर्सिटी की पढ़ाई को आगे बढ़ाने और शोध पर है। उपमुख्यमंत्री की मंशा को भांपकर ही यूनिवर्सिटी प्रशासन ने चुनाव के लिए जारी कार्यक्रम को निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed