{"_id":"59a2f3914f1c1b1d4e8b473f","slug":"151503851409-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार गिरने से मजदूर की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार गिरने से मजदूर की मौत, चार घायल
Updated Sun, 27 Aug 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चिलुआताल।
गोरखनाथ इलाके के रामनगर कॉलोनी में जीडीए की ओर से कराए जा रहे नाले की खुदाई के दौरान देव इंडस्ट्रीज की दीवार गिर गई, जिसमें पांच मजदूर दबकर घायल हो गए। हादसे के बाद वहां अफरातफरी मच गई। घायलों को अस्पताल लाया जा रहा था कि रास्ते में एक की मौत हो गई, जबकि चार मजदूरों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
शहर के रामनगर कॉलोनी में जीडीए नाले का निर्माण करा रहा है। रविवार दोपहर जेसीबी से नाले की खोदाई चल रही थी। अचानक देव इंडस्ट्रीज की दीवार काम कर रहे मजदूरों को गिर गई, जिसमें पांच लोग दबकर गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसा होते ही जेसीबी चालक फरार हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया जा रहा था। रास्ते में छितरौली गांव निवासी नाटा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अस्पताल में भर्ती चारों मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। जीडीए के चीफ इंजीनियर संजय सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता से घटना की पूरी जानकारी मांगी गई है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।