फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   तेनुआ टोल प्लाजा पर टैक्स से छूट नहीं

तेनुआ टोल प्लाजा पर टैक्स से छूट नहीं

Thu, 24 Aug 2017 02:19 AM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
तेनुआ टोल प्लाजा पर टैक्स से छूट नहीं

विज्ञापन
गोरखपुर। तेनुआ टोल प्लाजा से गुजरने वाले स्थानीय लोगों को टैक्स से राहत नहीं मिल पाई है। एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक एपी कुशवाहा ने बताया कि टैक्स माफी का कोई प्रावधान नहीं है। इसलिए स्थानीय लोग 245 रुपये महीने का पास बनवाकर जितनी बार चाहे इस रास्ते से आ-जा सकते हैं। बिना पास के आने पर नियमित टोल टैक्स देना होगा।

बता दें कि बाढ़ की वजह से कालेसर-नौसड़ रूट बंद होने के कारण लोगों को तेनुआ टोल प्लाजा से लोगों को आना-जाना पड़ रहा है। इसके लिए एक तरफ से 90 रुपये टोल टैक्स देना पड़ रहा है। कई लोगों ने बाढ़ को देखते हुए स्थानीय वाहनों से टोल टैक्स न लेने की सिफारिश की थी। डीएम ने भी मंगलवार को एनएचएआई के पीडी को टैक्स माफ करने का निर्देश दिया था, मगर पीडी ने ऐसा कोई प्रावधान न होने के कारण टोल टैक्स माफ करने से मना कर दिया। बताया कि बिहार में भी बाढ़ आने पर किसी टोल को स्थानीय लोगों के लिए फ्री नहीं किया गया। यह मामला सीधे सड़क एवं परिवहन मंत्रालय से जुड़ा है। इसकी रिपोर्ट मंत्रालय को भेजी गई है। यदि वहां से टोल फ्री करने को कहेंगे, तभी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed