{"_id":"598486c94f1c1b1a4e8b4b99","slug":"151501857481-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार को वायदा याद दिलाएंगी आंगनबाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार को वायदा याद दिलाएंगी आंगनबाड़ी
Updated Fri, 04 Aug 2017 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। आंगनबाड़ी कर्मचारी सहायिका एसोसिएशन की शुक्रवार को नगर निगम पार्क में हुए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गीतांजलि मौर्या 17 अगस्त को लखनऊ में वादा निभाओ रैली करने का एलान किया। गीतांजलि ने कहा कि रैली के जरिए मुख्यमंत्री से पूछा जाएगा कि सरकार बनने के 120 दिन बाद आंगनबाड़ी व सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाने का उन्होंने वादा किया था। वह कब पूरा होगा।
उन्होंने कहा कि नई सरकार बनने के बाद बहुत उम्मीद थी, मगर सरकार ने कुछ नहीं किया। इसे लेकर आंगनबाड़ी वर्कर्स में आक्रोश है। इस नाते 17 अगस्त को लखनऊ में रैली निकाल कर सरकार को ज्ञापन देकर उन्हें वादा याद दिलाया जाएगा। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष गीता पांडेय, हेमवंती, मालती, मीना सिंह, सपना सिंह, सुधा देवी, नाहिदा निषाद, विद्या गुप्ता, पूनम निषाद, मुन्नी देवी सहित अन्य कई आंगनबाड़ी मौजूद थीं।