{"_id":"59837ff34f1c1b99698b47f2","slug":"151501790195-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गश्त कर कटरीना और योद्धा रोकेंगे अपराध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गश्त कर कटरीना और योद्धा रोकेंगे अपराध
Updated Fri, 04 Aug 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
शहर के भीड़ भाड़ वाले इलाकों में घोड़ी कटरीना और घोड़ा योद्धा अपराध रोकने में पुलिस की मदद करेंगे। एसएसपी के मुताबिक भीड़-भाड़ वाले ऐसे इलाकों में जहां पुलिस की जीप के पहुंचने में दिक्कत होती है, अब घोड़े से गश्त होगी। इससे अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकेगा। शुरूआती चरण में तीन थाना क्षेत्रों (गोरखनाथ, राजघाट और कोतवाली) को गश्त के दायरे में रखा गया है।
पुलिस के रिकार्ड के मुताबिक कोतवाली, राजघाट और गोरखनाथ तीनों ही थाना क्षेत्र में रोड सकरी होने के साथ ही बाजार में भीड़-भाड़ होती है। इस वजह से चार पहिया वाहन से गश्त में दिक्कत होती है। इसे देखते हुए एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने इन थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजार जैसे घंटाघर, उर्दू, बक्शीपुर, अलीनगर, गोरखनाथ बाजार में घोड़े से गश्त करने का आदेश दिया है। एसएसपी का मानना है कि बाजारों में अक्सर ही छोटे छोटे अपराध हो जाते है। पुलिस मौजूद रहेगी तो इस पर अंकुश लगाया जा सकता है।