{"_id":"598238c14f1c1b743d8b47f8","slug":"151501706433-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का बाल काटा, हंगामा-Gorakhpur City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती का बाल काटा, हंगामा-Gorakhpur City
Updated Thu, 03 Aug 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मछलीगांव (गोरखपुर)। देश के कई हिस्सों से महिलाओं की जानकारी के बिना अचानक चोटी कट जाने की चौंकाने वाली घटनाओं का सच सामने आना बाकी है कि इसी बीच कैंपियरगंज क्षेत्र में एक महिला ने घर में सोती बेटी की अचानक चोटी व बाल काटे जाने की सूचना से सनसनी फैला दी। महिला ने पड़ोसी पर आरोप लगाया लेकिन पुलिस तक शिकायत नहीं की। पुलिस मामले को आपसी विवाद की पेशबंदी बता रही है।
यह बात उठी मछलीगांव मगरहिया टोला निवासी राममिलन पासवान के घर से। उनकी पत्नी के मुताबिक मंगलवार रात बेटी सरिता (20) घर पर सोई हुई थी। बुधवार की सुबह जागने पर देखा तो चोटी और बाल कटे पड़े थे। शक जताया पड़ोस के एक परिवार पर, जिससे कुछ दिन पहले विवाद बताकर पुलिस बुलाई थी। इस दफा बाल काटे जाने की सूचना या शिकायत पुलिस से नहीं की।
इस बाबत पूछने पर एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने कहा कि चोटी काटने की बात अफवाह है। पुलिस को सूचना तक नहीं दी है। शिकायत आई तो जांच कराएंगे। अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती की जाएगी।