फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   जनता दर्शन में उमड़ी फरियारिदों की भीड़

जनता दर्शन में उमड़ी फरियारिदों की भीड़

Sun, 09 Jul 2017 08:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 09 Jul 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
जनता दर्शन में उमड़ी फरियारिदों की भीड़
गोरखनाथ मंदिर में सीएम के जनता दर्शन में उमड़ी भीड़। - फोटो : Amar Ujala
रविवार को गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में मुख्यमंत्री का जनता दरबार लगा। इसमें तीन हजार से अधिक लोग अपनी फरियाद लेकर आए, जबकि दो सौ लोगों से ही उनकी मुलाकात हो पाई। बाकी लोगों का प्रार्थना पत्र लेकर वापस कर दिया गया। दूर-दूर से मिलने की उम्मीद लेकर आए फरियादी जब सीएम से नहीं मिल पाए तो निराश होकर लौट गए। हालांकि वहां के कर्मचारियों ने उनसे कहा कि निराश न हों, काम होगा।
विज्ञापन


सुबह रुद्राभिषेक के बाद जब योगी हिंदू सेवाश्रम पहुंचे तो पेड़ के नीचे कतार में भारी संख्या में लोग खड़े थे। बाहर ही उन्होंने करीब 70 से 75 लोगों से मिलकर उनका प्रार्थना-पत्र लिया। उनकी बात सुनी और उनसे कहा कि घबड़ाए नहीं, उनकी समस्याओं का समाधान होगा। उसके बाद वह अंदर हाल में चले गए। वहां फरियादियों के लिए कुर्सी लगी थीं। वहां बैठे लोगों के पास बारी-बारी से सीएम पहुंचते और उनका प्रार्थना पत्र लेकर साथ चल रहे कर्मचारी को देते रहे। इस दौरान महिला और पुरुष दोनों से अलग-अलग मिलकर उन्होंने उनकी बातें सुनीं। जो भी सीएम से मिलता था, प्रार्थना पत्र देने के साथ ही उसने अपनी बात भी कहता था। इसमें अधिकतर मामले जमीन से संबंधित थे। करीब आधा घंटा फरियादियों से मिलने के बाद वह तिलक हाल के कार्यक्रम में आ गए।
विज्ञापन


इधर बहुत से लोग कार्यालय के पास भी सीएम से मिलने के लिए खड़े थे पर किसी से मुलाकात नहीं हो पाई। बहुत से लोग न मिलने की कसक लिए चले गए। मंदिर प्रबंधन का कहना है कि भीड़ इतनी ज्यादा थी कि सबका सीएम से मिल पाना संभव नहीं था। सबके शिकायती पत्र ले लिए गए हैं, इनका निस्तारण जिम्मेदार अफसर कराएंगे। पत्र मुख्यमंत्री दफ्तर के अफसर लेकर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed