{"_id":"5946902a4f1c1bd6438b45c6","slug":"151497796650-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद के चलते नहीं हो सका भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद के चलते नहीं हो सका भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का हवन
Updated Sun, 18 Jun 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर।
विवाद के चलते भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा को रविवार को अपना हवन कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने टीम इंडिया की जीत की दुआ के लिए नगर निगम पार्क में हवन का कार्यक्रम आयोजित किया था। इसी बीच कुछ लोग विवाद करने लगे। इसके बाद कार्यक्रम रद्द कर देना पड़ा।
मोर्चा ने कार्यक्रम की पूरी तैयारी की थी। इसमें सपा और पीस पार्टी छोड़कर भाजपा में आए कुछ मुस्लिम कार्यकर्ता भी थे। लेकिन ऐन मौके पर ये लोग हवन का विरोध करने लगे। मामला बढ़ा और तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष शमीम अहमद ने कहा कि कुछ अवसरवादी लोग भाजपा में शामिल होना चाहते थे। लेकिन वे हवन कार्यक्रम का विरोध करने लगे। इस पर उन्हें कार्यक्रम से बाहर कर दिया गया। मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इरफान अहमद ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के फाइनल मैच में भारत की जीत के लिए हवन के आयोजन की तैयारी थी। इसमें कुछ लोग भाजपा में शामिल होने की बात कहते हुए पहुंच गए। बेवजह विवाद शुरू कर दिया। इससे कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।