{"_id":"594165644f1c1b0c748b45f8","slug":"151497458020-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकासनगर इलाके में पूरी रात गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकासनगर इलाके में पूरी रात गुल रही बिजली
Updated Wed, 14 Jun 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर।
शहर के विकास नगर बरगदवा में मंगलवार दोपहर दो बजे बिजली गुल हुई तो फिर बुधवार सुबह करीब 11 बजे ही चालू हो पाई। पूरी रात बिजली गुल होने के कारण इलाके में लोगाें को पानी का भी संकट झेलना पड़ा। बुधवार को रात 9:15 बजे पटेल नगर में एलटी लाइन का तार टूट जाने से रात 10 बजे तक बिजली गुल रही। इसके अलावा शहर के कई इलाकों में लो वोल्टेज के चलते लोगों को सांसत झेलनी पड़ी। वहीं सहारा इस्टेट के वृंदावनी कॉलोनी में लोकल फॉल्ट के कारण एक घंटे लोगों को बिजली बिना रहना पड़ा।
बरगदवा विकासनगर में मंगलवार को आंधी-बारिश के बाद पोल और तार टूट गए थे। इसके चलते यहां बिजली सप्लाई ठप थी। बुधवार 11 बजे तक समस्या सुलझ पाई। इसके कारण लोगों को सुबह पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा। हैंडपंप से पानी लाकर लोगों ने जरूरी काम निपटाए। रुस्तमपुर, लालडिग्गी, महेवा, बनकटवा, बसंतपुर, गीताप्रेस रोड, शेषपुर आदि कई इलाकों में लोगों को लो वोल्टेज से परेशानी झेलनी पड़ी।