{"_id":"593e9dd21126f46b5d8b4592","slug":"151497275858-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी
Updated Mon, 12 Jun 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां ने छह दिन की बच्ची को झाड़ी में फेंका
- चोरी की सूचना देने पर छह घंटे तक मचा रहा हड़कंप
- खोजबीन के दौरान रोने की आवाज सुनकर लोग झाड़ी में पहुंचे
- दोबारा बेटी होने से थी सदमे में, रचा नाटक
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर।
सीएचसी खलीलाबाद के पीछे झाड़ी में सोमवार को एक महिला ने छह दिन की बच्ची को फेंककर पुलिस को चोरी की सूचना दे दी। करीब छह घंटे बाद झाड़ी की ओर से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। सूचना पर पुलिस दोबारा पहुंची और बच्ची को घरवालों को सौंप दिया। वहीं बच्चा चोरी होने की सूचना से छह घंटे तक हड़कंप मचा रहा।
कोतवाली क्षेत्र के धोबहिया सिकरी निवासी आरती, पत्नी इंद्रजीत ने 11 बजे पुलिस को सूचना दी कि उसका बच्चा सीएचसी परिसर में चोरी हो गया। उसने पुलिस को बताया कि छह जून को बच्चे का जन्म हुआ और सात को उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। जांच के लिए उसे 12 जून को बुलाया गया था। सोमवार को वह जांच के लिए आई थी और सीएचसी के बाहर बेंच पर बैठी थी। इसी दौरान एक महिला बगल में बैठ गई और बातचीत के क्रम में उससे बच्चा ले लिया। बच्चे के रोने पर वह कुछ दूर जाकर चुप कराने लगी। इसी बीच महिला बच्चे को लेकर गायब हो गई। बच्चा चोरी होने की सूचना पर सीओ सिटी उत्तम सिंह व गोला चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और बच्चे की तलाश में जुट गए। चौकी इंचार्ज गोला भाग्यवती पांडेय ने बताया कि बच्चा चोरी की सूचना पर वह मौके पर पहुंच कर अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान कुछ संदेह हुआ। वहीं जब महिला के घरवालों से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि महिला की पहले से एक बेटी थी। दोबारा बेटी होने से वह सदमे में थी। संदेह होने पर महिला के परिजनों को अस्पताल में बच्ची की खोज के लिए लगाया गया। करीब पांच बजे सूचना मिली कि अस्पताल के पीछे झाड़ी में एक बच्ची रो रही है। मौके पर पहुंच कर बच्ची को बरामद किया गया और परिजनों से पहचान कराई गई तो महिला की सास, देवर और ससुर ने बच्ची को पहचान लिया। इसके बाद बच्ची को परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं बच्चा चोरी की झूठी शिकायत दर्ज कराने वाली महिला की स्थिति भी ठीक न होने के कारण उसे भी घर भेज दिया गया।