{"_id":"593d71d64f1c1bf71e8b456b","slug":"151497199062-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय में योग दिवस पर मुख्य कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय में योग दिवस पर मुख्य कार्यक्रम
Updated Sun, 11 Jun 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शहर में मुख्य कार्यक्रम गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित होगा। डीएम राजीव रौतेला ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। साथ ही सफल आयोजन के लिए विभिन्न अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में तथा सभी तहसील एवं विकास खंड मुख्यालयों पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जनपद स्तर पर आयोजन के लिए जिला विकास अधिकारी को नोडल बनाया गया है, साथ ही युवा कल्याण अधिकारी एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी को उनके सहयोग में लगाया गया है। मुख्य विकास अधिकारी को जनपद में आयोजित की जा रही सभी कार्यवाइयों एवं गतिविधियों के पर्यवेक्षण के लिए जिम्मेदारी दी गई है।
राजीव रौतेला ने बताया कि योग दिवस का कार्यक्रम सुबह 5:30 से सात बजे तक गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रस्तावित है। राजनीति शास्त्र की प्रोफेसर एवं इंचार्ज एनसीसी विनीता पाठक को स्टेज आदि की व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। योग प्रदर्शन के लिए प्रशिक्षक की व्यवस्था योग शिक्षक डा. राजशेखर यादव करेंगे।