{"_id":"59370e734f1c1bca738b457b","slug":"14967804198-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल से भेजा गया एआरवी का आर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल से भेजा गया एआरवी का आर्डर
Updated Wed, 07 Jun 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर।
जिला अस्पताल में एसआईसी डॉ. दिनेश सोनकर ने मंगलवार को पर्चेज कमेटी के साथ बैठक कर एआरवी (एंटी रैबीज वैक्सीन) की खरीद पर चर्चा की। बैठक के बाद दो हजार वायल की खरीद के लिए नई फर्म को ऑर्डर भी भेज दिया गया। उम्मीद है कि आठ से 10 दिन में जिला अस्पताल में एआरवी की सप्लाई हो जाएगी। इससे रैबीज के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
बता दें कि जिला अस्पताल में लंबे अरसे से एआरवी की कमी बनी हुई है। इसे लेकर हाल ही में मिशन निदेशक ने एआरवी की खरीद के लिए कहा था। इस आधार पर एसआईसी डॉ. दिनेश सोनकर ने एडी हेल्थ डॉ. पुष्कर आनंद को जानकारी भेजकर एआरवी की खरीद की अनुमति मांगी थी। एडी हेल्थ ने इसकी सहमति दे दी। इसके बाद मंगलवार को एसआईसी ने पर्चेज कमेटी को बुलाया और फर्म को दो हजार वायल की सप्लाई देने के लिए ऑर्डर दे दिया। एसआईसी डॉ. दिनेश सोनकर ने बताया कि आठ से 10 दिन में एआरवी की सप्लाई मिल जाएगी।
नई फर्म करेगी सप्लाई
इस बार एआरवी की खरीद नई फर्म से हो रही है। पुरानी फर्म के खिलाफ जांच जारी है। इसके कारण एआरवी की सप्लाई के लिए नई फर्म से अनुबंध हुआ है। एक साथ कई जिलों से एआरवी के लिए फर्म को ऑर्डर मिला है। ज्यादा डिमांड के चलते एआरवी की सप्लाई में थोड़ी देर होने की आशंका है।
विज्ञापन
अन्य दवाओं की सूची भी तैयार
जिला अस्पताल को दवाओं के संकट से मुक्ति दिलाने पर एसआईसी का पूरा जोर है। सोमवार को उन्होंने इस संबंध में चिकित्सकों के साथ बैठक की थी। इसमें प्रमुख दवाओं की कमी के बारे में उन्होंने जानकारी जुटाई थी। मंगलवार को उन्होंने सभी दवाओं की सूची तैयार कराई। बताया कि इनकी शीघ्र खरीद होगी।