{"_id":"5c896545bdec22143f7571ce","slug":"141552508229-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व आयकर आयुक्त ने ली भाजपा की सदस्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व आयकर आयुक्त ने ली भाजपा की सदस्यता
Thu, 14 Mar 2019 01:47 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Thu, 14 Mar 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
पूर्व आयकर आयुक्त डॉ. रामसमुझ ने बुधवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। खजनी विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2012 में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े पूर्व आयकर आयुक्त डॉ. रामसमुझ ने बुधवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। लखनऊ स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने डॉ. रामसमुझ को सदस्यता दिलाई और कहा कि पूर्व आयकर आयुक्त के अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा। डॉ. रामसमुझ गोला तहसील के गोपालपुर के रहने वाले हैं, जो बांसगांव (सुरक्षित) संसदीय क्षेत्र में आता है।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद डॉ. रामसमुझ गोरखपुर आए। उन्होंने कहा कि भाजपा ही डॉ. भीमराव अंबेडकर के बताए आदर्श का अनुपालन कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एससी-एसटी के हितों को सुरक्षित किया है। एससी-एसटी एक्ट में जो बदलाव हुआ था, उस पर अध्यादेश लाकर एक्ट को मजबूती प्रदान की। साथ ही विश्वविद्यालयों की आरक्षण नियमावली में बदलाव पर अध्यादेश लाकर सबका हित सुरक्षित कराया। अब अनुसूचित जाति का हित सुरक्षित है। प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, आयुष्मान योजना, उज्ज्वला योजना, श्रमिक पेंशन योजना सहित तमाम सरकारी योजनाओं का सबसे अधिक लाभ अनुसूचित जाति को मिला है। बसपा, सपा और कांग्रेस सिर्फ घड़ियाली आंसू बहाते हैं। इन पार्टियों ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति को वोट बैंक मानकर इस्तेमाल किया। अब जनता की समझदारी बढ़ी है। बड़ी संख्या में लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में प्रत्याशिता के सवाल पर डॉ. रामसमुझ ने कहा कि पार्टी नेतृत्व जो भी जिम्मेदारी देगा, उस हिसाब से काम किया जाएगा। देश में एक बार फिर मोदी की सरकार बनेगी।