{"_id":"5c840598bdec221450544880","slug":"141552156056-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठीचार्ज के विरोध में धरने पर बैठे सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाठीचार्ज के विरोध में धरने पर बैठे सांसद
Sat, 09 Mar 2019 11:57 PM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
सपा सांसद प्रवीण निषाद ने शनिवार को गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना दिया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। सपा सांसद प्रवीण निषाद ने शनिवार को गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना दिया। सांसद ने कहा कि शांतिपूर्वक निकाले गए जुलूस पर लाठीचार्ज करना निंदनीय है। विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा। दोषी पुलिस अफसर, कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल की हल्ला बोल रैली के बाद बृहस्पतिवार को जुलूस निकाला गया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद और सपा सांसद की अगुवाई वाला जुलूस गोरखनाथ मंदिर की तरफ बढ़ा तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। शुक्रवार को सांसद सहित कई के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया। इससे नाराज सांसद ने धरना देकर विरोध जताया है।
भाजपा बोली, सांसद की जमीन खिसकी : इस बीच एक बयान में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि सांसद की जमीन खिसक गई है। लोकसभा चुनाव में सपा की करारी हार होगी। इसी वजह से अनाप-शनाप बयान दिए जा रहे हैं। गोरखनाथ मंदिर आस्था का केंद्र है। वहां जुलूस की इजाजत नहीं है फिर सांसद जुलूस निकालने लगे। इसकी अनुमति भी नहीं मांगी। यह सब जनता देख रही है।