फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   अहमदाबाद एक्सप्रेस का इंजन फेल, दूसरा इंजन लगाया गया

अहमदाबाद एक्सप्रेस का इंजन फेल, दूसरा इंजन लगाया गया

Sun, 20 Jan 2019 01:26 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India Published by: ajay Kumar Updated Sun, 20 Jan 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
अहमदाबाद एक्सप्रेस का इंजन फेल, दूसरा इंजन लगाया गया
ट्रेन - फोटो : amar ujala
गोरखपुर । प्लेटफार्म नंबर एक पर शनिवार को गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस का इंजन जवाब दे गया। इसकी वजह से ट्रेन लगभग दो घंटे देरी से रवाना हुई। प्लेटफार्म एक खाली नहीं होने पर गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी दो नंबर से रवाना हुई। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस जब अपने निर्धारित समय सुबह 4.45 बजे आगे नहीं बढ़ी तो यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। यात्री प्लेटफार्म पर उतर आए। पता चला कि इंजन में खराबी आ गई है। रेलकर्मियों ने इंजन को सही करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


अंततऱ् दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को रवाना किया गया। इस बीच गोरखपुर से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी को जगह नहीं मिली। इंटरसिटी भी सुबह 5.30 बजे प्लेटफार्म नंबर एक से ही रवाना होती है। प्लेटफार्म खाली नहीं होने से उसे दो नंबर पर लगाया गया। स्टेशन पर प्लेटफार्म चेंज होने की सूचना प्रसारित हो रही थी। इसके बाद भी यात्री भ्रमित थे। दरअसल, इंटरसिटी के अधिकतर यात्री समय से ही स्टेशन पहुंचते हैं। यात्रियों ने जब एक नंबर पर गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस को देखा तो उनके कान खड़े हो गए। दौड़कर दो नंबर पर पहुंचने में ही लोगों की सांसें फूल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed