{"_id":"5c2d0623bdec2256c50f4851","slug":"141546454563-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर महोत्सव: तीन दिन तक मनोरंजन का फुल पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर महोत्सव: तीन दिन तक मनोरंजन का फुल पैकेज
Thu, 03 Jan 2019 12:12 AM IST
ajay Kumar
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Published by: ajay Kumar
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
कव्वाली प्रस्तुत करते युवा जन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। कला, साहित्य या फिर खेलकूद, आप जिनके भी तलबगार हैं, गोरखपुर महोत्सव के मंच पर 11 से 13 जनवरी तक आपको मनोरंजन का फुल पैकेज मिलेगा। हजारों की संख्या में एक साथ विभिन्न स्कूलों के बच्चे ड्राइंग शीट पर अपनी कल्पना को उकेरते दिखेंगे तो वहीं योग के माध्यम से दूसरों को भी स्वस्थ रहने का संदेश देंगे। कभी नृत्य की प्रतियोगिता होगी तो कभी गीत की। रोमांच पसंद करने वाले रामगढ़ताल किनारे आसमान में पैराग्लाइडिंग करते दिखेंगे तो जमीन पर खिलाड़ी फुटबाल, वॉलीबाल, कबड्डी, कुश्ती, शूटिंग में हाथ आजमाते। महिलाओं की सशक्त भागीदारी के लिए भी महोत्सव में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। एक मिनट में ज्यादा से ज्यादा गोलगप्पे खाकर पुरस्कार तो जीते ही जा सकेंगे, जायके का भी लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा।
बुधवार को महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष व कमिश्नर अमित गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान तीन दिनों तक गोरखपुर यूनिवर्सिटी में आयोजित होने वाले महोत्सव के कार्यक्रमों को साझा किया। कमिश्नर ने बताया कि सुखविंदर सिंह और मोहित चौहान बॉलीवुड नाइट, शारदा सिन्हा भोजपुरी नाइट तो सुरेश वाडेकर भजन की महफिल सजाएंगे। पिछले साल की तुलना में इस बार महोत्सव में 68 की जगह 98 स्थानीय लोक कलाकारों को मंच साझा करने का मौका मिलेगा। बच्चों को बाल फिल्में दिखाई जाएंगी। प्रेस कांफ्रेंस में डीएम के. विजयेंद्र पांडियन, एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र मिश्रा भी मौजूद रहे।

विवेकानंद, गुरु गोरक्षनाथ पर चित्र प्रदर्शनी
महोत्सव के दौरान 11 से 17 जनवरी तक यूनिवर्सिटी में स्वामी विवेकानंद व महायोगी गुरु गोरक्षनाथ के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी भी आयोजित होगी। साथ ही प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं को जनमानस तक पहुंचाने के लिए विभिन्न विभागों के द्वारा भी प्रदर्शनी लगाई जाएगी। यही नहीं 17 जनवरी तक व्यवसायिक स्टॉल, फूड स्टॉल, सरस मेला, पुस्तक मेला, गेम जोन भी रहेगा।
विज्ञापन