{"_id":"5b80639842c792465e1e915a","slug":"141535140760-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब तक सूरज चांद रहेगा तब तक अटल आपका नाम रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब तक सूरज चांद रहेगा तब तक अटल आपका नाम रहेगा
Updated Sat, 25 Aug 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘जब तक सूरज-चांद रहेगा तब तक अटल आपका नाम रहेगा’
सहजनवां आई अटल अस्थि कलश यात्रा, फिर कुशीनगर, महराजगंज रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पूर्व प्रधानमंत्री और भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा शुक्रवार को सहजनवां आई। थाना चौराहे पर जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, विधायक शीतल पांडेय और पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ला ने अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कार्यकर्ता ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, तब तक अटल आपका नाम रहेगा’ का उद्घोष करते रहे।
बारिश के बीच अटल की अस्थि कलश यात्रा लखनऊ, बाराबंकी, फैजाबाद, बस्ती और संतकबीरनगर से होते हुए सहजनवां पहुंची। इस मौके पर भाजपा नेता, कार्यकर्ता और कस्बावासियों ने अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि दी। यूपी सरकार के मंत्री जय प्रकाश निषाद, प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह, बंधु उपेंद्रनाथ सिंह ने भी पुष्प अर्पित किया। इसके बाद अस्थि कलश यात्रा कुशीनगर रवाना हो गई। कुशीनगर से यात्रा महराजगंज जाएगी, फिर शनिवार को वापस गोरखपुर आएगी। इस मौके पर पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी, रमेश सिंह, अश्विनी त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख राम प्रकाश शुक्ल, हरिश्चंद्र पांडेय, निरंकार त्रिपाठी, वंश बहादुर सिंह, छोटेलाल मौर्य, युधिष्ठिर सिंह, पुरुषोत्तम अग्रवाल, गोपाल गुप्त, नरेंद्र शुक्ल, डॉ. आरडी सिंह, परशुराम शुक्ल, सत्यब्रत तिवारी, मंजू त्रिपाठी, रवींद्र त्रिपाठी, मनोज शुक्ल, राम प्रकाश यादव, राम प्रताप सिंह, विजय नारायण सिंह, जितेंद्र उपाध्याय, बृजेश प्रताप सिंह, राकेश उपाध्याय, उमाशंकर निषाद, दिलीप यादव, विनय गुप्त, कंचनलता, जनार्दन श्रीवास्तव, अभिमन्यु मौर्य, हियुवा के जिला प्रभारी उदयभान सिंह, जिला संयोजक रामपाल सिंह, हृदय नारायण पांडेय, प्रेमपाल गुप्ता, मदन मुरारी गुप्ता, जयंत सिंह आदि मौजूद रहे।
श्रद्धांजलि सभा आज
महराजगंज से पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थि कलश यात्रा दोपहर दो बजे गोरखपुर पहुंचेगी। गुलरिहा से ही अस्थि कलश यात्रा पर फूल बरसाए जाएंगे। इसके लिए अलग-अलग चौराहों पर भाजपा पार्षद, हियुवा, बजरंग दल, विहिप के कार्यकर्ता लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में ही पूर्व प्रधानमंत्री को निपाल क्लब में श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता और शहरवासियों के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
राप्ती में विसर्जित होंगी अस्थियां
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थियां राप्ती नदी में विसर्जित की जाएंगी। इसके लिए निपाल क्लब से अस्थि कलश विसर्जन रथ हरि ओमनगर जाएगा। वहां से एमपी इंटर कॉलेज तिराहा, कचहरी चौराहा होकर रथ शास्त्री चौक पहुंचेगा। बेतियाहाता चौक, अलहदादपुर तिराहा, टीडीएम स्कूल, नार्मल तिराहा, प्रेमचंद पार्क और तुर्कमानपुर होकर विसर्जन रथ राप्ती नदी के तट राजघाट जाएगा। इस दौरान सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।