{"_id":"5b66029a4f1c1b54208b6fc5","slug":"141533411994-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई में लगी एजेंसियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई में लगी एजेंसियों को नोटिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मचारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। नई व्यवस्था लागू होने के बाद भी सफाई व्यवस्था पटरी पर नहीं लौटने से नाराज नगर आयुक्त ने सभी एजेंसियों से अब तक उपलब्ध कराए गए सफाई कर्मचारियों का ब्योरा तलब किया है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर जल्द ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया गया तो एजेंसियों को काम से हटाने के साथ ही उन्हें ब्लैकलिस्ट भी कर दिया जाएगा।
शहर की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने की जिम्मेदारी एक अगस्त से मुंबई और सहारनपुर की एजेंसियों को दी गई है। शहर की गलियों-नालियों की सफाई के अलावा डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और उसे डंपिंग ग्राउंड तक पहुंचाने का काम इन्हें की करना है। वहीं पूर्व में कार्यरत 14 एजेंसियों को मुख्य सड़कों की सफाई का जिम्मा दिया गया है। लेकिन पुरानी एजेंसियों ने न तो अपने कर्मचारियों का ब्योरा दिया और न ही नई एजेंसी के कर्मचारियों को काम पर जाने दिया। ऐसे में शहर की सफाई व्यवस्था पटरी से उतर गई। एजेंसियों विशाल प्रोटेक्शन फोर्स और हिंदुस्तान सिक्योरिटी द्वारा आंशिक रूप से ही श्रमिकों की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
- आउटसोर्सिंग व अन्य फर्म के कर्मचारी - 640
- नगर निगम के स्थायी कर्मचारी - 564

1000 और कर्मी करेंगे सफाई
गोरखपुर। नगर आयुक्त प्रेमप्रकाश सिंह ने कहा कि जल्द ही शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर हो जाएगी। इसके लिए नगर निगम ने सफाई कर्मियों की संख्या एक हजार और बढ़ाकर 3850 कर दी है। इनमें से करीब 2700 कर्मचारी शहर की गलियों, मोहल्लों और नालियों की सफाई करेंगे। वहीं 564 स्थायी सफाई कर्मचारी और 650 आउटसोर्सिंग वाले कर्मचारी शहर के मुख्य मार्गों की सफाई के अलावा इमरजेंसी गैंग, शहर के यूरिनलों की सफाई आदि का काम करेंगे।
विज्ञापन
इनपर है सफाई की जिम्मेदारी
- विशाल प्रोटेक्शन फोर्स, हिंदुस्तान सिक्योरिटी कंपनी के कर्मचारी - 2636- आउटसोर्सिंग व अन्य फर्म के कर्मचारी - 640
- नगर निगम के स्थायी कर्मचारी - 564