फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   किसी पार्टी को नहीं देंगे समर्थन, अपने दम पर जीतेंगे : राज बब्बर

किसी पार्टी को नहीं देंगे समर्थन, अपने दम पर जीतेंगे : राज बब्बर

Tue, 06 Mar 2018 10:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 06 Mar 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
किसी पार्टी को नहीं देंगे समर्थन, अपने दम पर जीतेंगे : राज बब्बर
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। - फोटो : Amar Ujala
कांग्रेेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि प्रदेश की दो लोकसभा सीटों पर हो रहे उपचुनावों में पार्टी का रुख स्पष्ट है। कांग्रेस प्रत्याशी किसी के समर्थन में नहीं बैठेंगे। दमदारी से चुनाव लड़कर जीत हासिल करेंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने मंगलवार को ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं कीं और अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर प्रत्याशी डॉ. सुरहीता करीम के लिए वोट मांगे। साथ ही एक होटल में प्रेस कांफ्रेंस कर उपचुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के बैठने संबंधी चर्चा को गलत ठहराया। उन्होंने कहा कि दूसरे प्रत्याशी के समर्थन की अफवाह फैलाई जा रही है। कांग्रेस ऐसी किसी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी, जिसका आधार स्वार्थ पर टिका है। पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के लक्ष्य के हिसाब से आगे बढ़ रही है। कांग्रेस की नीतियों को देश की जनता फिर पसंद करने लगी है। मध्यप्रदेश और राजस्थान के उपचुनावों में मिली जीत इसकी गवाह है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस अच्छा करेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. सैयद जमाल, महानगर अध्यक्ष अरुण अग्रहरि, ईश्वरचंद्र शुक्ल, ओंकारनाथ सिंह, द्विजेंद्रराम त्रिपाठी, पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह, हनुमान त्रिपाठी, रोहन पांडेय, देवेंद्र निषाद, अनवर हुसैन, डॉ. प्रदीप पांडेय, पारसनाथ सिंह कौशिक, घटोत्कक्ष शुक्ल, रामनाथ साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पूंजीपतियों की मदद से हासिल की सत्ता
राजबब्बर ने कहा कि मेघालय और गोवा में भी कांग्रेस लोगों की पसंद बनकर उभरी थी, लेकिन ‘थैले-बोरों’ की सरकार ने पूंजीपतियों की मदद से सत्ता हासिल कर ली। पार्टी के पास 11 हजार करोड़ वाला पूंजीपति नहीं है। राज्यपाल के सबसे बड़ी पार्टी को आमंत्रित नहीं करने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार को समझना चाहिए कि अभी उस्तरा उनके हाथ में है तो कभी हमारे हाथ भी आएगा। त्रिपुरा में लेनिन की मूर्ति ढहाने पर कहा कि कोई भी विचार को नहीं ढहा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईवीएम पर फिर उठाए सवाल
राज बब्बर ने ईवीएम पर फिर सवाल उठाए। कहा कि कुछ बात तो अवश्य है। जब भी ईवीएम खराब होती है तो भाजपा को ही वोट मिलता है। हालांकि ईवीएम में गड़बड़ी के संबंध में कोई ठोस साक्ष्य पार्टी के पास नहीं है। साक्ष्य होता तो आंदोलन किया जाता।

योगी से नहीं, भगवा से डर
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उन्हें सीएम योगी आदित्यनाथ से डर नहीं लगता है लेकिन उनके भगवा वस्त्र से वह जरूर डरते हैं।

पूर्व सांसद को दी श्रद्धांजलि
राज बब्बर ने मंगलवार को पूर्व सांसद नरसिंह नरायन पांडेय के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके घरवालों से भी मिले। प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व जिलाध्यक्ष रामअवध सिंह के आवास जाकर उनसे भी मुलाकात की।


बुद्धिजीवियों से मांगा समर्थन
जिला कांग्रेस कमेटी विचार विभाग की ओर से आयोजित गोष्ठी में राज बब्बर ने बुद्धिजीवियों से राष्ट्रीय एकता और प्रजातंत्र की सुरक्षा के लिए कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. सुरहीता करीम को समर्थन देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कुछ विघटनकारी शक्तियां देश के मजबूत ताने-बाने को कमजोर करना चाहती हैं। विचार विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. एसपी त्रिपाठी ने कहा कि गोरखपुर में अब तक जो कुछ भी विकास हुआ है, वह कांग्रेस की देन है। गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रो. जितेंद्र मिश्र, प्रो. एसके सिंह, प्रो. वीबी उपाध्याय, पीके पांडेय, ईश्वर चंद शुक्ल, जयराम प्रसाद, पद्माकर त्रिपाठी, धनंजय उपाध्याय, डॉ. राजीव मिश्र आदि इस मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed